फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lord Ram's life is an ideal for the society, youth should take pledge to burn the evils.

Sonipat News: भगवान राम का जीवन समाज के लिए आदर्श, कुरीतियों को दहन करने का संकल्प लें युवा

Sun, 13 Oct 2024 04:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 13 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram's life is an ideal for the society, youth should take pledge to burn the evils.
फोटो 22- सोनीपत के कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में रावण दहन के दौरान मौजूद विधायक निखिल मदान,
सोनीपत। दशहरा पर्व पर नव निर्वाचित विधायक निखिल मदान ने शहर के विभिन्न हिस्सों में निकाली गई शोभायात्रा में हिस्सा लिया और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने शोभा यात्रा में दिव्य हनुमान स्वरूप से आशीर्वाद लिया। निखिल मदान राधा कृष्ण मंदिर, नंदवानी नगर, महावीर काॅलोनी, फैज़ बाज़ार, मोहल्ला कलां, चार मरला हनुमान मंदिर, मॉडल टाउन, सिक्का कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर निकाली गई शोभायात्रा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलकर समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान निखिल मदान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


अपने अंदर के प्रदूषित विचारों व बुराइयों को नष्ट करने का लें संकल्प : कविता जैन
सोनीपत। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि मनुष्य को लोभ, मोह व अहंकार का दहन करना चाहिए तभी रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतलों के दहन करने का कोई अर्थ है। समाज में चारों तरफ हिंसा, अराजकता, झूठ का बोलबाला है। कागज के पुतलों को जलाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री ना समझकर अपने अंदर के प्रदूषित विचारों एवं बुराइयों को नष्ट करने का संकल्प लें। कविता जैन ने यह विचार कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में रावण दहन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। भाजपा नेता राजीव जैन ने हर हर शिव शक्ति सेवा समिति की तरफ से नई अनाज मंडी में रावण दहन से पूर्व कहा कि हमें रामायण के पात्रों का विश्लेषण कर उनके अच्छे गुणों एवं संस्कारों को धारण करना चाहिए। इस अवसर पर महेंद्र मंगला, महेंद्र वर्मा, राजकुमार गोयल, अरुण जैन, गजेंद्र मंगला, अमित कुच्छल, विजय गौतम, दीपक कुच्छल, सुरेश गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


हर्षोल्लास से मनाया बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व
गन्नौर। बीएसटी कॉलोनी में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए और जमकर आतिशबाजी की गई। गन्नौर वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से लायंस क्लब गन्नौर के सहयोग से दशहरा महोत्सव पर भजन संध्या में शिव अघोरी, राम दरबार सज्जा और मनमोहक झांकियां निकाली गई। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे सांसद सतपाल ब्रह्मचारी व विधायक देवेंद्र कादियान ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। देवेंद्र कादियान ने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हमें भगवान श्रीराम की शिक्षाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। आयोजकों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान नपाध्यक्ष अरुण त्यागी, चिरंजी लाल चांदना, सतबीर शर्मा, चारु चांदना, हरीश वधवा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed