{"_id":"5da0745e8ebc3e93af0f5e88","slug":"lootera-arrest-sonipat-news-rtk5225173105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब चालक से कार लूटने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैब चालक से कार लूटने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा (सोनीपत)। गांव हलालपुर के पास उबर कंपनी के कैब चालक से हथियार अड़कर कार लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के औचंदी गांव का रहने वाला रोहित उर्फ गोलू है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने उत्तरप्रदेश और दिल्ली के रहने वाले अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विदित रहे कि गांव बिंधरौली निवासी नवीन ने 12 सितंबर को सैदपुर चौकी पुलिस को बताया था कि वह अपनी वैगन-आर कार को उबर कंपनी की तरफ से टैक्सी में चलाता है। वह घटना के दिन तड़के साढ़े चार बजे घर से निकला था। इसी दौरान उबर कंपनी की तरफ से उसे ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के गेट नंबर 2 से नजफगढ़ तक की बुकिंग का मैसेज मिला था। जिस पर वह कार लेकर विवि के दूसरे गेट पर पहुंच गया था, वहां पर उसे चार युवक मिले थे। वे नजफगढ़ जाने के लिए कार में सवार हो गए थे। वह उन्हें दिल्ली की तरफ लेकर जाने लगा तो कार में सवार युवकों ने कहा था कि कार को हलालपुर की तरफ से लेकर चलना। उनका एक अन्य साथी रास्ते में खड़ा है और उन्हें उसे भी लेकर जाना है। जिस पर वह कार को उसी रास्ते में लेकर चलने लगा था। नवीन का आरोप था कि हलालपुर-फिरोजपुर बांगर मार्ग पर करीब एक किलोमीटर चलने पर गाड़ी में बैठे युवकों ने लघुशंका के लिए कार रुकवा ली थी। जिसके बाद उसके ऊपर हथियार अड़ाकर आरोपी कार लूट ले गए थे। नवीन का कहना था कार के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड भी कार में ही थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए सैदपुर चौकी में नियुक्त एएसआई दिनेश की टीम ने आरोपी रोहित उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिससे वारदात के बारे में पता लगाया जा सके। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि लूट में उसके साथ दो अन्य साथी उत्तरप्रदेश और एक दिल्ली का था। पुलिस उनके बारे में पता लगा रही है।