{"_id":"643aff5618f6d8bf980f35d4","slug":"looted-the-car-by-pointing-a-pistol-at-the-couple-prayed-to-the-miscreants-to-get-the-daughters-down-sonipat-news-c-17-1-124121-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दंपती पर पिस्तौल तानकर कार लूटी, बदमाशों से प्रार्थना कर बेटियों को नीचे उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दंपती पर पिस्तौल तानकर कार लूटी, बदमाशों से प्रार्थना कर बेटियों को नीचे उतारा
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कामी के पास देर रात डेढ़ बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर दंपती से मारपीट कर उनकी कार लूट ली। कार में नकदी, सोने की बालियां, मोबाइल व कागजात थे। शादी समारोह से लौट रहे दंपती ने गांव कामी चौक पर रास्ता पूछने के लिए कार को रोक रखा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित दंपती को कार में सो रही बेटियों को उतारने के लिए बदमाशों से प्रार्थना करनी पड़ी। उन्होंने बच्चियों को मशक्कत से नीचे उतारा। बच्चियों को उतारने के बाद दो बदमाश कार लेकर भाग गए। उनका साथी बाइक पर भाग निकला। सदर थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
झज्जर के गांव ग्वालीसन निवासी संदीप ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके चचेरे भाई सतेंद्र उर्फ भोलू की करनाल स्थित आईटीआई चौक पर शादी थी। वह पहले यमुनानगर गए थे। जहां से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी अंजली और बेटी पल्लवी (3) व पीहू (10 माह) के साथ गए थे। वह रात करीब पौने 12 बजे शादी समारोह से अपनी कार में सवार होकर गांव ग्वालीसन के लिए चले थे। देर रात करीब डेढ़ बजे वह सोनीपत के गांव कामी चौक पर पहुंचे। वहां पर रास्ता पता नहीं होने के कारण उन्होंने कार को रोक दिया। वह किसी राहगीर का इंतजार करने लगे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन युवक वहां पर पहुंचे। युवक उनके पास आकर रुके तो वह उनसे रास्ता पूछने लगे, जिस पर बाइक से उतरकर एक युवक ने कार की चाबी निकाल ली और एक ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दिया। इसी बीच उनके तीसरे साथी ने उनकी पत्नी अंजली की कनपटी पर डोगा बंदूक अड़ा दी। उन्होंने दोनों को कार से खींचकर बाहर निकाल लिया और मारपीट करने लगे। इसके बाद दो बदमाश कार में सवार होकर जाने लगे तो उन्होंने बदमाशों से कार में पिछली सीट पर सो रही बेटियों को बाहर निकालने की प्रार्थना की, जिसके बाद चलती कार की खिड़की खोलकर उन्होंने मशक्कत के बाद अपनी बेटियों को बाहर निकाला। उसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। उनका तीसरा साथी अपनी बाइक पर भाग निकला। कार के अंदर उनके बैग में 16 हजार रुपये, सोने की बालियां, मोबाइल फोन और कागजात थे। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने देर रात बदमाशों की तलाश का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने संदीप के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हुंडई कंपनी में मैकेनिक थे संदीप, फिलहाल घर पर रह रहे
संदीप ने बताया कि पहले वह हुंडई कंपनी में मैकेनिक का काम करते थे, हालांकि अब वह फिलहाल घर पर ही हैं और कहीं नौकरी नहीं कर रहे हैं। वह देर रात रास्ता भटक कर कामी गांव के पास पहुंच गए थे। उन्होंने गूगल मैप चालू कर रखा था, लेकिन वहां जाकर इंटरनेट बंद हो गया था। उन्होंने जहां कार रोकी थी वहां से रोहतक 55 व सोनीपत दो किलोमीटर दिखा रहा था, जिसके चलते उन्होंने रास्ता पूछने के लिए कार रोकी थी।
विज्ञापन
गोहाना रोड पर मिला मोबाइल
पुलिस ने लूट के मामले में जांच शुरू की तो लूटा गया अंजली का मोबाइल पुलिस ने घटनास्थल से करीब दस किलोमीटर दूर गोहाना रोड पर बरामद किया है। पीड़ितों ने रात को मामले की सूचना पुलिस के साथ परिजनों को दी थी। अंदेशा है कि रात को महिला के मोबाइल पर कॉल आने के बाद बदमाश पकड़े जाने के भय से उसे फेंक गए। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया है।
देर रात लूट की सूचना मिली थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश को लगातार प्रयास कर रही है। जल्द उनका पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत