{"_id":"62af8318396c02414964122e","slug":"looted-money-and-gold-ring-by-attacking-the-car-driver-sonipat-news-rtk6500235103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी चालक पर हमला कर रुपये और सोने की अंगूठी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी चालक पर हमला कर रुपये और सोने की अंगूठी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरा माइनर में गाड़ी धोने गए चालक पर हमला कर युवकों ने नकदी और सोने की अंगूठी लूट ली। अंगूठी लूटने के दौरान चालक की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया। घायल के पिता ने इसकी शिकायत थाना गन्नौर पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव अहीर माजरा निवासी जसवंत ने बताया कि वह सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त है। उनका बड़ा बेटा भी सीआईएसएफ में है। उसका छोटा बेटा पिकअप गाड़ी चलाता है। 15 जून की शाम को उसका बेटा देवेंद्र अपनी गाड़ी धोने के लिए राजलू गढ़ी रोड स्थित राजपुरा माइनर पर गया था। वहां पर पहले से उसके भतीजे पंकज उर्फ मोनू व सुशील उर्फ कालू अपनी बाइक पर गए हुए थे। वहां उसका बेटा देवेंद्र अपनी गाड़ी की सफाई कर रहा था। कुछ समय बाद पंकज उर्फ मोनू के पास गढ़ी झंझारा रोड निवासी गुलशन आ गया। इस दौरान गुलशन की उसके बेटे देवेंद्र से कहासुनी हो गई। जिसके बाद गुलशन ने अपने दोस्तों को फोन कर वहां बुलाया तो दो बाइक पर 5-6 युवक हाथों में डंडे व रॉड लेकर वहां आए और उसके बेटे देवेंद्र पर हमला कर दिया। वह उसके बेटे की जेब से सात हजार रुपये व हाथ से सोने की अंगूठी छीन ले गए। मोनू व सुशील ने उनका बीच-बचाव किया। अंगूठी छीनने के दौरान बेटे की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद हमलावर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे कर वहां से भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।