{"_id":"5f8354218ebc3e9ba3265759","slug":"loot-sonipat-news-rtk5778384132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी व कैंटर चालक पर हमला कर 92500 रुपये लूटे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु व्यापारी व कैंटर चालक पर हमला कर 92500 रुपये लूटे, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
गोहाना। गांव नूरनखेड़ा कैनाल ब्रिज के पास दो बदमाशों ने जींद के गांव भंभेवा के पशु व्यापारी और पिकअप चालक से हथियारों के बल पर 92500 रुपये लूट लिए। हमलावरों ने पशु व्यापारी को पिस्तौल की बट मारकर व चालक को तेजधार हथियार मारकर घायल भी कर दिया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जींद में गांव भंभेवा निवासी वेदप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह पशुओं का व्यापार करता है। उसने 5 अक्तूबर को गांव गांगोली से भैंस खरीदी और गांव के ही कुलदीप की पिकअप गाड़ी किराए पर की। वेदप्रकाश व कुलदीप गांगोली से भैंस को गांव सिसाना छोड़कर वापस अपने गांव जा रहे थे। रात आठ बजे जब वे गोहाना-जींद रोड स्थित गांव नूरनखेड़ा के निकट नहर के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवक आए। उन युवकों ने बाइक गाड़ी के आगे अड़ा दी, जिस पर चालक ने गाड़ी को रोक दिया। बाइक सवार युवक चालक कुलदीप के पास पहुंचे और कहा कि वह अपनी गाड़ी से किसी व्यक्ति को टक्कर मार कर आया और और उसकी मौत हो गई है। कुलदीप ने कहा कि उनकी गाड़ी से किसी की भिड़ंत नहीं हुई। इसके बाद युवकों ने उस पर पिस्तौल तान दी और उसे गाड़ी से बाहर खींच कर मारपीट की। उसे कोई तेजधार हथियार मारकर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपी युवकों ने कुलदीप से 12500 रुपये छीन लिए। इसके बाद युवक वेदप्रकाश के पास पहुंचे और उसके सिर पर पिस्तौल का बट मारकर घायल कर दिया। युवक वेदप्रकाश से 80 हजार रुपये छीन ले गए। कुलदीप घायल होने के चलते अपने गांव पहुंच गया और वहां निजी चिकित्सक से उपचार करवाया। 6 अक्तूबर को चालक कुलदीप के परिवार में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके चलते वह शिकायत देने नहीं जा पाए। शनिवार को वेद प्रकाश ने बरोदा थाना में शिकायत दी। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सोनीपत में लगातार हो रहीं लूट की वारदात
सोनीपत में लूट की वारदात लगातार हो रही हैं। जिसमें नकदी छीनने की तीन घटनाओं के साथ कार व बाइक लूट की वारदात शामिल हैं। महज 15 दिन के अंदर 11 वारदात हो चुकी हैं। जिसमें से महज दो वारदात ही सुलझ सकी हैं।