फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   loot, canter driver

कैंटर चालक को पिस्तौल दिखाकर 10000 रुपये और कागजात लूटे

Sun, 03 Jan 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
loot, canter driver
मुरथल। जीटी रोड पर मुरथल के पास कैंटर चालक को पिस्तौल दिखाकर कार सवार दो बदमाश 10000 रुपये और कागजात लूटकर फरार हो गए। चालक दिल्ली से करनाल जा रहा था और मुरथल के पास उसका कैंटर खराब हो गया। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यूपी के जिला शामली के गांव सहपत निवासी अंग्रेज ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात को अपने कैंटर में लोहे की क्वाइल भरकर दिल्ली के स्वरूप नगर से करनाल के लिए चला था। जब वह देर रात करीब 11 बजे मुरथल स्थित कालू के होटल के पास पहुंचा तो उसका कैंटर खराब हो गया। वह अपने कैंटर के पास खड़ा था कि इसी दौरान एक कार में सवार दो युवक उसके पास आए। दोनों के पास पिस्तौल थी। उन्होंने आते ही उसे पिस्तौल दिखाकर पर्स छीन लिया। उसके पर्स में 10000 रुपये, आधार कार्ड व पैन कार्ड था। वह उसका पर्स लेकर अपनी कार में सवार होकर पानीपत की तरफ फरार हो गए। जिस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। अंग्रेज ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक हरियाणवी भाषा में बोल रहे थे। उनमें से एक की उम्र करीब 28 व दूसरे की 35 वर्ष के आसपास थी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
कैंटर चालक ने पिस्तौल दिखाकर नकदी व कागजात लूटने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed