फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Long waiting times for trains add to the woes of migrants heading home.

Sonipat News: ट्रेनों में लंबी वेटिंग से घर जाने वाले प्रवासियों की बढ़ी परेशानी

Mon, 22 Sep 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Long waiting times for trains add to the woes of migrants heading home.
फोटो 22- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : mathura
सोनीपत। नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में बड़ी संख्या में दशहरा और दीपावली पर घर जाएंगे। यात्रियों की भीड़ के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों का टिकट टिकट नहीं मिल रहा है। लंबी वेटिंग के कारण यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

टिकट नहीं मिलने से दशहरा और दीपावली पर अपने घराें को लौटने वाले प्रवासियों की परेशानी बढ़ने लगी है। यात्रियों को टिकट आरक्षित करवाने के लिए यात्रियों को एजेंटों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में दिल्ली-अंबाला रूट पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ व आरक्षित टिकट नहीं मिलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में रहकर काम करने वाले उत्तर प्रदेश के के लोग त्योहारों पर घर जाते हैं। अधिकतर प्रवासी त्योहार पर घर जाते हैं। परिवार के साथ मिलकर ही दशहरा, दीवाली, छठ पूजा जैसे बड़े पर्व मनाते हैं, लेकिन नवरात्र प्रारंभ व त्योहारी सीजन शुरू होने से ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार 2 अक्तूबर को दशहरा, 21 अक्तूबर को दीपावली और 28 अक्तूबर को छठ है। इन प्रमुख त्योहारों को लोग घर पर रहकर मनाते हैं लेकिन टिकट नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। फिलहाल कई ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 100 के पार हो गया है।

दिल्ली से कटरा जाने वाली ट्रेनों में झेलम एक्सप्रेस में 39, मालवा एक्सप्रेस में 22, टाटा जट एक्सप्रेस में 19, जम्मू मेल में 18, पूजा एक्सप्रेस में 71, उत्तर संपर्क क्रांति में 42 वेटिंग हैं। कटरा से दिल्ली आने वाली ट्रेनों में झेलम एक्सप्रेस में 52, जम्मू मेल में 72, मालवा एक्सप्रेस में 36, स्वराज एक्सप्रेस में 48, उत्तर संपर्क क्रांति में 68, पूजा एक्सप्रेस में 76 और सर्वोदय एक्सप्रेस में 40 वेटिंग है।


---
वर्जन
उत्तर रेल मंडल ने उत्तर प्रदेश के मऊ से दिल्ली, सोनीपत के रास्ते अंबाला कैंट स्टेशन तक यात्रियों के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन का 2 अक्तूबर से 28 नवंबर तक अप-डाउन रूट पर 18 दिन परिचालन किया जाएगा। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed