फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Long queue for biometric, 1900 got verification done in two days

Sonipat News: बायोमीट्रिक के लिए लगी लंबी लाइन, दो दिन में 1900 ने करवाया सत्यापन

Mon, 18 Dec 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Long queue for biometric, 1900 got verification done in two days
फोटो 37- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बायोमीट्रिक करवा
सोनीपत। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का परिणाम घोषित करने से पूर्व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया है। दो दिवसीय सत्यापन के अंतिम दिन सोमवार को मुरथल अड्डा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बायोमीट्रिक सत्यापन करवाने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट अभ्यर्थियों के बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए सभी जिलों में केंद्र बनाए थे। अभ्यर्थियों को छूट दी थी कि वह अपने नजदीकी किसी भी केंद्र पर जाकर दो दिन तक बायोमीट्रिक सत्यापन करवा सकते हैं। सोनीपत में मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र बनाया गया था। सोमवार को 465 अभ्यर्थियों ने सत्यापन करवाया। दो दिन में करीब 1900 अभ्यर्थियों ने सत्यापन करवाया है।
विज्ञापन

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2 व 3 दिसंबर को को आयोजित की गई थी। जिले में दोनों दिन 15680 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 2 दिसंबर को 4075 और 3 दिसंबर को 11605 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। बोर्ड ने बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए सभी अभ्यर्थियों के पास पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा था। इन परीक्षार्थियों को सत्यापन कराने के लिए रोल नंबर केंद्र पर लेकर जाना था।

फोटो 37- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बायोमीट्रिक करवा

फोटो 37- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बायोमीट्रिक करवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed