फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lok Sabha elections: There was no enthusiasm in the great festival of democracy, voting decreased by 8.62 percent from last time.

लोकसभा चुनाव : लोकतंत्र के महापर्व में नहीं दिखा जोश, पिछली बार से 8.62 फीसदी कम हुआ मतदान

Sun, 26 May 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 26 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: There was no enthusiasm in the great festival of democracy, voting decreased by 8.62 percent from last time.
सोनीपत। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में लोकतंत्र के महापर्व पर मतदाताओं में ज्यादा जोश नजर नहीं आया। यही कारण रहा कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार 8.32 फीसदी कम मतदान हुआ। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में शाम 7 बजे तक 62.4 फीसदी मतदान हुआ जबकि साल 2019 में 70.72 फीसदी मतदान हुआ था। शनिवार को मतदान पूरा होने के साथ ही चुनावी मैदान में डटे 22 प्रत्याशियों का भाग्य भी ईवीएम में बंद हो गया। प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा अब 4 जून को खुलेगा।
विज्ञापन

सोनीपत लोकसभा में सुबह सात बजे से मतदान शुरू कर दिया गया था। नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी से बचने के लिए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। हर पहर के साथ ही मतदान का ग्राफ भी बढ़ता चला गया। दोपहर के समय जब तापमान भी 44.9 फीसदी तक पहुंच गया था, मतदान करने वालों का जोश भी कम होता गया। हालांकि दोपहर बार फिर मतदान का ग्राफ तेजी से ऊपर गया। लोकसभा क्षेत्र में जहां जुलाना ने 68.2 फीसदी मतदान के साथ बाजी मारी है तो एक बार फिर सोनीपत शहर सबसे निचले पायदान पर रहा। यहां केवल 57.3 फीसदी मतदाता ही मतदान करने पहुंचे। सोनीपत जिले की बात करें तो पिछले चुनाव की तरह इस बार भी गोहाना व राई ही अव्वल रहे। राई में 64.5 फीसदी मतदान हुआ तो गोहाना में मामूली अंतर के साथ 63.3 फीसदी मतदान हुआ। खास बात यह रही कि शहरी से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में मतदान हुआ।
विज्ञापन

इस प्रकार रहा विधानसभा वाइज मतदान
विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता - मतदान हुआ - मतदान फीसदी
बरोदा 187899 - 114434 - 60.9
गन्नौर 193560 - 118406 - 61.2
गोहाना 191940 - 121503 - 63.3
जींद 200418 - 125948 - 62.8
जुलाना 183025 - 124742 - 68.2
खरखौदा 175907 - 102187 - 58.1
राई 196441 - 126774 - 64.5
सफीदों 193532 129304 - 66.8
सोनीपत 243902 139669 - 57.3

--
विधानसभा वार मतदान

विधानसभा 2019 - 2024
बरोदा 73.0 - 60.9
गन्नौर 71.1 - 61.2

गोहाना 73.75 - 63.3

जींद 68.5 - 62.8

जुलाना 73.85 - 68.2
खरखौदा 69.0 - 58.1

राई 71.0 - 64.5
सफीदों 73.85 - 66.8
सोनीपत 64.0 - 57.3

कुल 70.72 - 62.4
--
ऐसे बढ़ा मतदान

विधानसभा क्षेत्र 9 बजे - 11 बजे - 01 बजे - 03 बजे - 05 बजे - 07 बजे

बरोदा 4.5 - 16.1 - 31.6 - 42.4 - 49.8 - 60.9

गन्नौर 2.2 - 14.7 - 29.4 - 42.8 - 48.7 - 61.2

गोहाना 1.9 - 17.7 - 33.5 - 45.8 - 52.2 - 63.3

जींद 5.8 - 23.5 - 36.5 - 47.6 - 53.7 - 62.8
जुलाना 9.7 - 26.3 - 40.5 - 51.1 - 58.4 - 68.2
खरखौदा 1.9 - 15.4 - 26.9 - 41.4 - 46.6 - 58.1

राई 0.4 - 13.9 - 27.9 - 41.9 - 49.7 - 64.5

सफीदों 3.2 - 23.1 - 33.3 - 50.0 - 52.6 - 66.8
सोनीपत 1.5 - 13.5 - 28.5 - 41.0 - 48.4 - 57.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed