फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lok Sabha Elections-2024: Three candidates filed nominations on the first day

लोकसभा चुनाव-2024 : पहले दिन तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन

Mon, 29 Apr 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections-2024: Three candidates filed nominations on the first day
सोनीपत। लाेकसभा चुनाव को लेकर सोमवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन एक आजाद उम्मीदवार सहित तीन ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें एक इलेक्ट्रीशियन और दूसरे सामाजिक कार्यकर्ता हैं जबकि तीसरे उम्मीदवार ने अपने नामांकन पत्र में सभी कॉलम खाली छोड़े हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पहले दिन सबसे पहले आजाद उम्मीदवार के रूप में गढ़ी ब्रह्मणान निवासी अधिवक्ता दीक्षित खत्री ने अपना नामांकन दाखिल करवाया। उन्होंने फार्म में अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा सहित अन्य कॉलम खाली छोड़ दिए हैं। दूसरे उम्मीदवार अशोक विहार निवासी बलबीर ने सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी के उम्मीदवार के तौर अपना नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया। बलबीर सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अपनी चल संपत्ति 159932 रुपये और पत्नी की 147367 रुपये बताई है। वहीं इनके पास करीब 13 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी है। इनके खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

तीसरे उम्मीदवार सरस्वती विहार निवासी राकेश धारीवाल ने राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करवाया है। उन्होंने अपनी चल संपत्ति 34 हजार रुपये और पत्नी की आठ हजार रुपये बताई है। अचल संपत्ति के नाम पर कुछ नहीं है। इनके खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 मई तक जारी रहेगी नामांकन प्रक्रिया
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन 6 मई को शाम तीन बजे तक लघु सचिवालय के प्रथम तल स्थित कमरा नंबर 102 में दाखिल करवाए जा सकते हैं। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 9 मई को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 25 मई को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed