{"_id":"6633d5c05ace40161101f318","slug":"lok-sabha-elections-2024-bjp-candidates-will-file-nomination-today-many-stalwarts-including-cm-will-arrive-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117737-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव-2024 : भाजपा उम्मीदवार आज करेंगे नामांकन, सीएम सहित पहुंचेंगे कई दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव-2024 : भाजपा उम्मीदवार आज करेंगे नामांकन, सीएम सहित पहुंचेंगे कई दिग्गज
Thu, 02 May 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 02 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के लघु सचिवालय में कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करवाते विधायक जगबीर मलिक। स
सोनीपत। लोकसभा चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन एक नामांकन प्राप्त हुआ। यह नामांकन भी कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी के कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर गोहाना से विधायक जगबीर मलिक ने किया है। वीरवार को किए गए नामांकन को मिला दें तो जिले में अब तक छह उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त हुए हैं। नामांकन प्रक्रिया 6 मई तक चलेगी। 5 मई को रविवार का अवकाश रहेगा।
नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार मोहनलाल बड़ौली को नामांकन दाखिल करेंगे। उनका नामांकन करवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव व प्रदेश सरकार के मंत्री एवं सोनीपत लोकसभा प्रभारी महिपाल ढांडा पहुंचेंगे।
करोड़ों के मालिक हैं जगबीर मलिक
जगबीर मलिक ने अपनी वार्षिक आय 15.64 लाख तो पत्नी की आय 2.85 लाख रुपये दर्शाई है। 80 हजार रुपये उनके तो 75 हजार रुपये उनकी पत्नी के पास नकद हैं। 3.5 लाख रुपये के सोने समेत कुल चल संपत्ति 30.52 लाख रुपये की है। वहीं अचल संपत्ति के तौर पर 2.27 करोड़ रुपये की जमीन जायदाद उनके पास है, वहीं 1.74 करोड़ की जायदाद उनकी पत्नी के नाम है।
विज्ञापन
इनेलो उम्मीदवार 4 मई को करेंगे नामांकन
इनेलो उम्मीदवार अनूप दहिया 4 मई को नामांकन करेंगे। उनका नामांकन करवाने के लिए इनेलो राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला सोनीपत पहुंचेंगे।