फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Locks found hanging at three ultrasound centers in Gannaur, documents found in Gohana

गन्नौर में तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर लटके मिले ताले, गोहाना में दस्तावेजों में मिली

Fri, 22 Apr 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Locks found hanging at three ultrasound centers in Gannaur, documents found in Gohana
सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर के साथ नेशनल इंस्पेक्शन एंड मॉनीटरिंग कमेटी के सदस्य। संवाद - फोटो : Sonipat
गर्भधारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक-विनियमन व दुरुपयोग अधिनियम (पीसीपीएनडीटी एक्ट) के तहत स्वास्थ्य मंत्रालय की नेशनल इंस्पेक्शन एंड मॉनीटरिंग कमेटी (एनआईएमसी) ने वीरवार को गोहाना व गन्नौर के छह अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापे मारे। इस दौरान गन्नौर में तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर ताले लटके मिले। वहीं गोहाना के एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली। इन दस्तावेजों को टीम ने जब्त कर लिया। साथ ही टीम के सदस्यों ने उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी को निर्देश दिए कि बंद मिले अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालकों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा जाए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की नेशनल इंस्पेक्शन एंड मॉनीटरिंग कमेटी टीम वीरवार को पीसी पीएनडीटी के तहत निरीक्षण करने पहुंची। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि सबसे पहले टीम गोहाना के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जांच करने गई। वहां पर सेतिया क्लीनिक में व्यवस्था ठीक मिली, जबकि शर्मा चिकित्सालय के अल्ट्रासाउंड केंद्र में जाकर टीम ने दस्तावेजों की जांच की तो आवेदनों में गड़बड़ी मिली। टीम ने आधे-अधूरे दस्तावेजों को जब्त कर दिया। इसके बाद टीम जांच करने के लिए गन्नौर में पहुंची। यहां जीवनदीप अल्ट्रासाउंड केंद्र में व्यवस्था ठीक मिली। इसके बाद टीम विद्या देवी मेमोरियल अस्पताल, अग्रवाल अस्पताल व सीता अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जांच करने गई तो वहां टीम के सभी केंद्रों पर ताला लटका मिला। इस दौरान टीम ने अस्पताल प्रबंधन से जानकारी लेनी चाही, लेकिन मिल नहीं सकी। इस पर टीम ने विद्या देवी मेमोरियल अस्पताल, अग्रवाल अस्पताल व सीता अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed