फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lock in the center, how to be "Ayushman"

Sonipat News: केंद्र में ताला, कैसे हों ''आयुष्मान''

Thu, 22 Feb 2024 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Lock in the center, how to be "Ayushman"
फोटो 09- सोनीपत के गोहाना उपमंडल नागरिक अस्पताल में बंद पड़ा आयुष्मान मित्र केंद्र। संवाद
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में आयुष्मान मित्र का पद खाली है। आयुष्मान केंद्र पर करीब एक साल से ताला लटका हुआ है। ऐसे में पात्रों के नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहे। इन्हें अटल सेवा केंद्रों पर जाकर पैसे देकर आयुष्मान कार्ड बनवाने पड़ रहे हैं। आयुष्मान मित्र की नियुक्ति के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने सिविल सर्जन कार्यालय में मांग भेजी है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय वाले पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नागरिक अस्पताल में आयुष्मान केंद्र बना रखा है। अब इस योजना में 3 लाख रुपये आय तक पात्रों को शामिल किया गया है, लेकिन आयुष्मान मित्र का पद खाली होने से पात्रों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद पात्र परिवार के सदस्यों को 5 लाख रुपये तक का प्रति वर्ष स्वास्थ्य लाभ दिया जाता है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए नागरिक अस्पताल में रोजाना 15 से 20 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।
विज्ञापन




वर्जन

आयुष्मान मित्र की मांग सिविल सर्जन कार्यालय में भेज दी गई है। आयुष्मान मित्र की नियुक्ति होने पर पात्रों के नागरिक अस्पताल में निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।-डॉ. दिनेश छिल्लर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed