{"_id":"663fac80568d02c8180bedd0","slug":"lock-hanging-on-ultrasound-center-for-two-years-patients-worried-sonipat-news-c-197-1-snp1002-118120-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो वर्ष से अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लटक रहा ताला, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो वर्ष से अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लटक रहा ताला, मरीज परेशान
Sat, 11 May 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 May 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में नागरिक अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लटका ताला। संवाद
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में अल्ट्रासाउंड केंद्र पर दो वर्ष से ताला लटक रहा है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज या निजी पैथालाॅजी में जाना पड़ रहा है।
नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं समेत रोजाना 10 से 15 लोग अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आते हैं। चिकित्सक अल्ट्रासाउंड कराने का सुझाव देते हैं। ऐसे में मरीजों को बाहर से महंगी दर पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। मरीजों की मांग है कि गोहाना नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाए ताकि मरीजों को गोहाना नागरिक अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सके।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गोहाना में सेतिया नर्सिंग होम को चिह्नित किया गया है। जहां गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड करवा सकती हैं। इसके लिए पहले गोहाना नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों से अल्ट्रासाउंड लिखवा कर लाना होगा। उसके बाद ही अल्ट्रासाउंड किया जाएगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. संजय छिक्कारा ने बताया कि नागरिक अस्पताल में दो वर्ष से रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की गई है। महिला रोग विशेषज्ञ की तरफ से दी गई पर्ची पर चयनित केंद्रों में मरीज अल्ट्रासाउंड करवा सकते हैं।