फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lock hanging on six bed ICU

Sonipat News: छह बिस्तर के आईसीयू पर लटक रहा ताला

Wed, 08 May 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 May 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lock hanging on six bed ICU
सोनीपत के गोहाना उपमंडल के नागरिक अस्पताल में बंद पड़ा आईसीयू। संवाद
गोहाना। बरोदा रोड स्थित उपमंडल के नागरिक अस्पताल में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी आईसीयू चालू नहीं हो पाया है। विभाग की तरफ से उपकरण व चिकित्सक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं जिसके चलते करीब सात महीने से आईसीयू बंद पड़ा है। आईसीयू में पाइप लाइन, एसी व अन्य सुविधाओं की औपचारिकता भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

उपमंडल के नागरिक अस्पताल में छह बिस्तर का आईसीयू तैयार किया जा रहा है। जिसे ऑक्सीजन, वैक्यूम व हवा के लिए तीन पाइप लाइन, हर बिस्तर पर आवश्यक यंत्र लगाकर पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है। इसके बावजूद अभी तक आईसीयू चालू नहीं किया गया है। नागरिक अस्पताल में आईसीयू के पांच कमराें पर ताला लटक रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सिविल सर्जन की तरफ से चिकित्सकों की टीम व सामान उपलब्ध करवाने के बाद ही आईसीयू को चालू किया जाएगा। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश छिल्लर ने बताया कि नागरिक अस्पताल में छह बिस्तर का आईसीयू तैयार है। आईसीयू में ऑक्सीजन, वैक्यूम, हवा की फिटिंग व एसी की व्यवस्था की गई है। सिविल सर्जन के पास आईसीयू को चालू करने की मांग भेजी गई है। उपकरण व चिकित्सक स्टाफ उपलब्ध होने के बाद ही आईसीयू को चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed