फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lock down

दिल्ली सीमा पर अब सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

Mon, 27 Apr 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
lock down
कुंडली बार्डर पर लगाया जा रहा उच्च क्षमता का कैमरा। - फोटो : Sonipat
कुंडली। जिले में कोरोना संक्रमण फैलने के सबसे अधिक मामले दिल्ली के कारण आने के बाद यहां डीसी की तरफ से धारा 144 लगाई गई है। जिसके बाद पुलिस ने बार्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है। इतना ही नहीं अब सोमवार को कुंडली बार्डर पर उच्च क्षमता का सीसीटीवी कैमरा भी लगा दिया गया। जिसमें आवाजाही के अलावा आवाज भी रिकार्ड की जा सकेगी। ऐसे में रोजाना होने वाले विवादों पर नजर रखी जा सकेगी। कैमरा लगाने का काम डीएसपी हरेंद्र व कुंडली थाना प्रभारी रविंद्र कुमार की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

कुंडली बार्डर को पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से सील कर दिया है। जिसके चलते यहां से किसी को आवागमन की अनुमति नहीं दी जा रही है। बार्डर से महज आवश्यक खाद्य पदार्थ लेकर आने वाले वाहनों को आने-जाने दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन दिल्ली से कोरोना कनेक्शन को खत्म करने के लिए प्रयासरत है। अब दिल्ली की अनाज मंडी से आने वाले फल व सब्जियों पर भी पाबंदी लगा दी है। साथ ही प्रदेश के किसान अब दिल्ली की मंडी में अपनी सब्जी नहीं लेकर जा सकते। उन्हें अपने क्षेत्र में ही सब्जी बेचने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कुंडली बार्डर और औचंदी बार्डर पर पुलिस सरकारी कर्मियों को भी आने-जाने नहीं दे रही है। इसमें चिकित्सक, पुलिस कर्मी व बैंक कर्मी भी शामिल है। उन्हें जहां कार्यरत है वहीं रहने को कहा जा रहा है। इसके चलते कुंडली बार्डर पर हर रोज पुलिस के साथ सरकारी कर्मियों की झड़प भी हो रही है। सोमवार को भी महिला स्वास्थ्य कर्मी ने पुलिस के साथ काफी देर तक बहस की। हालांकि पुलिस ने उन्हें दिल्ली में रहने को कहा है। इसके साथ ही अब कुंडली बार्डर पर उच्च क्षमता का कैमरा लगा दिया गया है। कैमरे से ही पुलिस बार्डर की निगरानी कर रही है। जिससे निगरानी के साथ ही वहां होने वाली बातचीत भी अब रिकार्ड हो सकेगी। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कुंडली बार्डर को एहतियात के तौर पर पूरी तरह बंद किया गया है। साथ ही दिल्ली में सेवा दे रहे कर्मियों को भी आने की अनुमति नहीं है। अधिकारियों के निर्देेश पर सिर्फ आवश्यक वस्तुओं को लेकर आने वाले वाहनों को ही गुजारा जा रहा है। सोनीपत व प्रदेश में दिल्ली के चलते कोरोना बढ़ने से रोकने को कदम उठाए गए हैं। दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी से भी आवागमन को रोक दिया गया है।
-हरेंद्र कुमार, डीएसपी खरखौदा।

 कुंडली बार्डर को पूरी तरह सील कर जांच करती पुलिस।

कुंडली बार्डर को पूरी तरह सील कर जांच करती पुलिस।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed