फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lock down

रोहतक से यूपी जा रहे 20 लोगों को सोनीपत पुलिस ने रोका, वापस भेजा

Sat, 25 Apr 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
lock down
सोनीपत पहुंचे मजदूर परिवार के सदस्यों से बातचीत करते एसएचओ सदर सुनील कुमार। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। रोहतक के गांव जिंदरान में मेहनत-मजदूरी कर रहे यूपी के पीलीभीत के रहने वाले परिवार के 20 सदस्यों को जिंदरान के सरपंच ने कागज पर यह लिखकर कि इन्हें नहीं रोका जाए और मोहर लगाकर पीलीभीत के लिए रवाना कर दिया। सरपंच ने 12 पुरुष व महिलाओं को उनके आठ बच्चों के साथ नई साइकिल देकर पीलीभीत जाने के लिए गांव से बाहर भेज दिया। परिवार के सभी 20 सदस्य रात के अंधेरे में सोनीपत तक पहुंच गए, लेकिन उन्हें मंडी के सामने पुलिस ने रोक लिया। बाद में एसपी सोनीपत ने एसपी रोहतक से बात कर सभी को वापस भिजवा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह शहर के नई अनाज मंडी के पास सदर व सिटी थाना पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी बीच रोहतक की तरफ से साइकिल पर सवार होकर छह पुरुष, छह महिला व आठ बच्चे आते दिखाई दिया। एक साथ इतने लोगों को आता देख पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया। सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार भी मौके पर पहुंच गए। बाद में डीएसपी सिटी डॉ.रवींद्र कुमार व सिटी थाना प्रभारी रवि कुमार भी पहुंच गए। जब उन लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करते हैं और पीलीभीत के रहने वाले हैं। वह फिलहाल जिंदरान गांव में रह रहे थे। उन्हें वापस जाना था तो जिंदरान के सरपंच ने कागज पर लिखकर दे दिया कि इन्हें रोका नहीं जाए। साथ ही नई साइकिल भी उपलब्ध करा दी। जिसका पता लगने पर डीएसपी ने एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को अवगत कराया। जिसके बाद एसपी रोहतक से बातचीत कर एसपी ने सभी को वापस रोहतक के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रात के अंधेरे में निकले पीलीभीत के लिए
परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह पीलीभीत जाने के लिए साइकिलों पर वीरवार रात 11 बजे जिंदरान से निकले थे। जिसके चलते वह रात को यहां तक पहुंच गए। सुबह उन्हें मंडी के पास से पकड़ लिया गया। बाद में एचसी अनिल के साथ गाड़ी का प्रबंध कर पुलिस ने सभी को उनके सामान समेत वापस रोहतक भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
साइकिल पर सवार होकर रोहतक के गांव से आए मजदूर परिवार को सोनीपत में आने पर रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि वह गांव के सरपंच से लिखवाकर लाए हैं। तब उन्हें लॉकडाउन के बारे में समझाकर वापस भेज दिया गया। लॉकडाउन का सभी को पालन करना होगा।
डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed