फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lock down

लॉकडाउन तोड़ने पर 17 मुकदमे दर्ज कर 18 गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
lock down
बहालगढ़ चौक हाईवे पर वाहनों की जांच करते डीएसपी जितेंद्र कुमार। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर 17 मुकदमे दर्ज कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात आरोपी अवैध शराब सहित पकड़े गए हैं। वहीं डीएसपी मुख्यालय जितेंद्र सिंह ने शनिवार को जीटी रोड और केजीपी पर लगाए गए नाकों का निरीक्षण किया। वह दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर लगाए गए नाकों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बावजूद लोग घरों से बाहर निकल रहे है। इसके साथ ही सभी बॉर्डर पर नाके बनाकर पुलिस तैनात की गई है। इन नाकों का डीएसपी मुख्यालय जितेंद्र सिंह ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने लॉकडाउन के बावजूद जीटी रोड पर पहुंचने वालों पर नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस टीमों को सख्त निर्देश दिए कि लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं होने पाए। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने राठधना के रवि, प्रेम कालोनी के विवेक, सुनील निवासी टीडीआई एस्पानिया मुरथल, मुकेश निवासी घसौली, धर्मपाल व शीशपाल निवासी मोहाना, पूनम निवासी नांगल कलां, बलराम निवासी पंचैटा, महेंद्रगढ़ फिलहाल निवासी किंगसबरी टीडीआई कुंडली व शाहिद निवासी नांगल को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा लिवासपुर में दुकान खोलने पर मूलरूप से जाजल फिलहाल इंद्रा कालोनी लिवासपुर के सुनील को पकड़ा गया। उधर, महमूदपुर के सरपंच संजय के बयान पर नरेंद्र निवासी कटवाल के खिलाफ मुकदमा दजर्ञ किया गया। संजय ने नरेंद्र के खिलाफ शिकायत दी है कि उसने गांव में ठीकरी पहरा तोडने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छह स्थानों पर पकड़ी गई अवैध शराब, सात गिरफ्तार
लॉकडाउन के बावजूद शराब की तस्करी रूक नहीं है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के आरोप में अजय निवासी खेकड़ा, बागपत उत्तर प्रदेश व अंकित निवासी लहराड़ा सोनीपत को काबू किया। दोनों युवक अलग-अलग स्विफ्ट कार में अवैध शराब भरकर ला रहे थे। तलाशी लेने पर 60 पेटी पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब मिली। आरोपियों ने बताया कि इस अवैध शराब को दिल्ली में सप्लाई करने जा रहे थे। वहीं राई की ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी चौकी पुलिस ने अवैध शराब की घटना में संलिप्त सुनील निवासी नसीरपुर बांगर को गिरफ्तार किया है। नरेला सोनीपत रोड पर उससे 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 8 पेटी बीयर बरामद की गई। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। गन्नौर पुलिस ने अशोक उर्फ काला निवासी खेड़ी गुज्जर को पकड़ा है। उससे 29 बोतल अवैध अंग्रेजी व देशी शराब मिली। गन्नौर पुलिस ने ही उदय सिंह निवासी खिजरपुर अहीर को पकड़ कर 27 बोतल अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की। गोहाना पुलिस ने अवैध शराब की घटना में संलिप्त जगबीर निवासी हसनगढ़ को पकड़ कर 13 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की। थाना कुंडली पुलिस ने अवैध शराब के साथ मोनू निवासी नाहरा को काबू कर 110 बोतल अवैध अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लॉकडाउन को किसी सूरत में नहीं तोडने दिया जाएगा। यह समाज की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। पुलिस लोगों को जागरूक करने साथ ही अब कार्रवाई भी कर रही है। बेवजह घरों से निकलने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। किसी की मनमानी नहीं करने दी जाएगी।
-जितेंद्र कुमार, डीएसपी मुख्यालय।

पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब व आरोपी।

पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब व आरोपी।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed