{"_id":"5e99dde38ebc3e6ff06bd23a","slug":"lock-down-police-action-11-arrest-challan-sonipat-sonipat-news-rtk5512451103","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन : पुलिस ने 11 को किया गिरफ्तार, 106 वाहनों के चालान कर 10 को किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन : पुलिस ने 11 को किया गिरफ्तार, 106 वाहनों के चालान कर 10 को किया जब्त
विज्ञापन
सोनीपत के गीता भवन चौक पर वाहनों की जांच करते डीएसपी डा.रवींद्र कुमार।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। पुलिस ले लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन शराब तस्कर भी है। इसके साथ ही पुलिस ने 106 वाहनों के चालान कर 10 को जब्त किया है। लॉकडाउन तोड़ने के लिए लोग लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने लॉकडाउन को सफल बनाने को सख्त रुख अपनाया हुआ है। मुख्य चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक चेकिंग हो रही है। शुक्रवार को चलाए गए अभियान में पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके अलावा 106 वाहनों के चालान काटे गए। अन्य 10 वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस टीम ने शुक्रवार को मास्क न लगाने वालों पर भी जमकर डंडा चलाया। गुटखा चबाने वालों की भी जांच की गई। बिना जरूरी काम के घरों से निकलने वालों को मुर्गा बनाया गया और उठक-बैठक कराई गईं। पुलिस जांच में कई लोग अपने वाहनों में पुलिस की कैप रखकर चल रहे हैं। वह खुद को पुलिस में बताकर जांच से बच निकलने का प्रयास करते दिखे। डीएसपी डॉ.रवींद्र ने शुक्रवार को पुलिस की कैप लेकर चलने वालों से आईडी मांगी। ज्यादातर लोग आईडी नहीं दिखा सके। उनके चालान किए गए। कुछ पुलिसकर्मी बिना जरूरी काम के घूमने निकले थे, उनके भी चालान काटे गए। ऐसा ही चिकित्सा के कागजात लेकर चलने वालों की जांच की गई। पुलिस ने बिचपड़ी के नवीन को 15 पेटी अवैध देशी शराब, सीआईए गोहाना ने देवीपुरा के अमित को एक पेटी अवैध देशी शराब तथा शीलू को एक पेटी अवैध देशी शराब सहित पकड़ा। वहीं लॉकडाउन तोड़ने पर खेवड़ा के राहुल व मसद मोहल्ला के विनय, देव नगर के पवन, वेस्ट रामनगर के जितेंद्र, खन्ना कालोनी के सोनू व संदीप, मलिकपुर के सतबीर, मोहाना के अजमेर को गिरफ्तार किया गया।
खरखौदा में 20 के काटे चालान
खरखौदा थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। पुलिस ने 20 वाहनों के चालान काटे है। बिना कारण बाहर निकलने वालों से सख्ती की जा रही है। उठक-बैठक भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन
लोगों को अपनी कालोनियों को खुद ही सील कर देना चाहिए। न खुद बाहर आए और न ही किसी दूसरे को आने दें। जिले की सीमाओं को सील कर पैदल निकलने वालों पर भी रोक लगा दी गई है। परिवार के लोग ध्यान रखें कि घर से बाहर आने वालों को सैनिटाइज करने के बाद ही अंदर प्रवेश करने दें, वह पूरे परिवार के लिए खतरा हो सकता है।
- जितेंद्र सिंह, डीएसपी मुख्यालय।