फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Location of stubble burning found from Harsek, case filed against two farmers

Sonipat News: हरसेक से मिली पराली जलाने की लोकेशन, दो किसानों पर मुकदमा

Sat, 09 Nov 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Location of stubble burning found from Harsek, case filed against two farmers
गोहाना। क्षेत्र में देर रात गांव महमूदपुर व सिवानका में फसल अवशेष जलाने की सूचना मिली। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को हरियाणा अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (हरसेक) से लोकेशन मिली। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो फसल अवशेष जले हुए मिले। इसके बाद उपमंडल कृषि अधिकारी ने सदर थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उपमंडल कृषि अधिकारी डाॅ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि खेतों में फसल अवशेष जलाने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। अब तक तीन किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें मुंडलाना, महमूदपुर व सिवानका के किसान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विभाग को खेतों में पराली जलाने की जानकारी हरसेक से मिली थी। सूचना के बाद मौके पर टीम पहुंची और खेतों में पराली जलाने के अवशेष प्राप्त हुए। इसके बाद किसान पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed