फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Living in communal fanaticism is not a spiritual life: Dr. Divyanand

सांप्रदायिक कट्टरता में जीना आध्यात्मिक जीवन नहीं : डाॅ. दिव्यानंद

Wed, 04 Mar 2026 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 04 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Living in communal fanaticism is not a spiritual life: Dr. Divyanand
महावीर दल में आयोजि होली महोत्सव के दौरान सत्संग में उप​स्थित श्रद्धालु। स्रोत : दल
सोनीपत। श्री सेवा समिति महावीर दल सोनीपत में मंगलवार को होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित सत्संग में गुरुदेव डॉ. स्वामी दिव्यानंद महाराज ने कहा कि सांप्रदायिक कट्टरता में जीने को आध्यात्मिक जीवन नहीं कहते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अध्यात्म का अनादि काल से जीवन में महत्व रहा है क्योंकि इसका संबंध जीवन में रूपांतरण से है। केवल बाहर के वेश या ऊंची जातियों और न ही टोने-टोटके वाले कर्मकांड से इसका कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुराइयों से भी हमें बचना होगा। केवल होलिका का ही दहन नहीं करना है। बुराइयों का भी दहन करने पर होली की सार्थकता है। नींबू हांडी लटकाकर मकान, दुकान, जमीन पर तो बहुत कुछ निर्माण किया किंतु क्या जीवन में भी कुछ निर्माण किया। संपत्ति के रूप में पूंजी बनाई क्या पुण्य की पूंजी भी बनाई। ऐसी सजगता बनी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के अनुरूप अभ्यास करें तभी जीवन का परम लाभ मिलेगा। इस अवसर पर ललित पंवार, राजकुमार ग्रोवर एवं सुरेंद्र सीकरी ने हनुमान जी की गदा का पूजन किया। सत्संग के दौरान मुख्य अतिथि ललित बतरा, राजेंद्र चांदना और सचिन चौधरी ने ग्रंथ पूजन कर महाराज का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed