{"_id":"67a909f532d87b487a037585","slug":"liquor-was-being-sold-at-murthal-dhaba-police-caught-them-sonipat-news-c-197-1-snp1001-132059-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुरथल ढाबे पर बेची जा रही थी शराब, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुरथल ढाबे पर बेची जा रही थी शराब, पुलिस ने पकड़ा
Mon, 10 Feb 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित एक ढाबे पर शराब तस्करी के आरोपी को पकड़ा है। मुरथल थाना में नियुक्त हवलदार रोहित ने पुलिस को बताया कि वह टीम के साथ भिगान चौक पर मौजूद थे। तभी उन्हें सूचना मिली के प्रिंस ढाबे पर स्थित जनरल स्टोर पर पूर्ण सिंह शराब को अवैध रूप से रखकर बेचता है। इस पर पुलिस ने छापा डाला। पुलिस को वहां दुकान में दो पेटी शराब रखी मिली। इसका वह कोई सबूत नहीं दे सका। आरोपी ने अपनी पहचान सोनीपत के पूर्ण के रूप में दी। पुलिस ने उसके पास से 22 बोतल शराब बरामद की। आरोपी ने दो अन्य लोगों के नाम बताए हैं। वह उन्हें शराब लाकर देते थे। उसने दोनों पर शराब की तस्करी कराने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वह 12 हजार रुपये वेतन पर नौकरी करता है। उसे एक पेटी शराब बेचने पर 300 रुपये अलग से मिलते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-
मुरथल के ढाबों पर अनैतिक कार्य किए जाने की जानकारी मिलते ही टीम कार्रवाई करती है। पहले भी देह व्यापार से लेकर जुआ खेलने वालों तक पकड़ा था। अनैतिक कार्य किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
- अजीत सिंह, एसीपी, मुरथल
विज्ञापन
-
मुरथल के ढाबों पर अनैतिक कार्य किए जाने की जानकारी मिलते ही टीम कार्रवाई करती है। पहले भी देह व्यापार से लेकर जुआ खेलने वालों तक पकड़ा था। अनैतिक कार्य किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
- अजीत सिंह, एसीपी, मुरथल