{"_id":"68fa82925db801f08106aecd","slug":"liquor-traders-clashed-violently-in-sonipat-with-sticks-and-other-weapons-being-used-sonipat-news-c-17-1-roh1012-749666-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत में शराब कारोबारियों में खूनी टकराव<bha>;<\/bha>खूब चले लाठी-डंडे और दूसरे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत में शराब कारोबारियों में खूनी टकराव<bha>;</bha>खूब चले लाठी-डंडे और दूसरे हथियार
Fri, 24 Oct 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 37:सोनीपत के गांव पिपली में हुए हमले के दौरान सीसीटीवी में हथियार के साथ दिखाई दे रहे हमल
खरखौदा (सोनीपत)। हरियाणा के सोनीपत में वीरवार को दो शराब कारोबारियोंं में खूनी टकराव हो गया। शराब तस्करी के 30 से ज्यादा मामलों में नामजद शराब कारोबारी आज गुर्गों को लेकर शराब कारोबार से जुड़े एक पूर्व सरपंच के घर आ धमका। इसके बाद जमकर लाठी,डंडे और धारदार हथियार चले। गोलीबारी भी हुई। इस वारदात में एक युवक जांध में गोली लगने से तो दो अन्य दूसरे हथियारों से मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए।
वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग गए,वहीं स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बड़ी बात यह भी है कि कोरोना लॉकडाउन में 1करोड़ रुपए की शराब बेचने को लेकर हुई मिलीभगत में एक पुलिस इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके अलावा नशा तस्करी से बनाई गई 8 प्रॉपर्टीज पर बुलडोजर भी चल चुका है।
वारदात जिले के खरखौदा इलाके में पड़ते गांव पिपली की है। इसमें सिसाना गांवके शराब कारोबारी भूपेंद्र सिंह का नाम सामने आया है। उस पर शराब तस्करी के 30से ज्यादा मामले चल रहे हैं। पूर्व सरपंच ने उसके खिलाफ शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
शराब कारोबार से जुड़़े पूर्व सरपंच रामनिवास ने पुलिस को बताया कि वीरवार सुबहवह अपने पड़ोसी के पासबैठे हुए थे। कुछ देर बाद करीब सवा 9 बजे जब वह घरलौटे तो तभीतीन-चार गाड़ियों में सवार होकर 8-10युवक पहुंचे। इन लोगोंने आते हीनवीन नामक एक युवक पर गोली चला दी।
जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बादसोनू और भगत नाम दो युवकों को हमलावरों नेलाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायलकर दिया। मौके पर मौजूद बाकीलोगों ने बड़ी मुश्किल सेभागकर अपनी जान बचाई।
गोलियों की आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देहमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने आकरघायलों को उठाया। सूचना देने पर खरखौदा पुलिस भी मौके पर पहुंची। उधर,खरखौदाकेनिजी अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों कोडॉक्टरों ने रोहतकपीजीआईएमएसरेफर कर दिया।
सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध
घटना की सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस, क्राइम यूनिट और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज कब्जे में लिए। फुटेज में कई संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।
पहले से चल रही है दोनों शराब कारोबारियों में रंजिश
जहां तक हमले की वजह की बात है,पूर्व सरपंच और सिसाना के शराब ठेकेदार भूपेंद्र के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को रामनिवास ने सोशल मीडिया पर भूपेंद्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी डाली थी। वीरवार सुबह भूपेंद्र अपने साथियों के साथ रामनिवास के घेर में पहुंचा और हमला कर दिया। बाद में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें भूपेंद्र ठेकेदार रामनिवास के ठिकाने पर ही खड़ा होकर उसे ललकारता व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता दिखाई दे रहा है। इस बारे में पूर्व सरपंच रामनिवास ने बताया कि पुरानी मुकदमेबाजी की रंजिश के चलते ही भूपेंद्र आज गुंडों को लेकर आ धमका।
रामनिवास पर हो चुका जानलेवा हमला,रंगदारी में हुआ नामजद
पूर्व सरपंच रामनिवास पर जून 2023 में रंगदारी मांगने के आरोप लगे थे। गांव पिपली में खोले गए शराब ठेके के संचालक से रुपये मांगने को लेकर रामनिवास पर मुकदमा दर्ज कराया था। रिश्ते में भूपेंद्र का साला लगते रेवाड़ी के रोझूवास निवासी अजय ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने गांव पिपली में यहीं के रामनिवास के साथ साझे में शराब का ठेका लिया हुआ है। ठेके के हलालपुर निवासी सेल्समैन सुमित को रामनिवास ने धमकी दी है कि उनके एरिया में ठेका चलाना है तो उसे व उसके साथियों को रंगदारी देनी होगी। नहीं तो ठेकेदार को जान से मार देंगे।
28 जून 2023 की रात शराब ठेके के पीछे स्थित एक कार्यालय में बैठे रामनिवास पर भी जानलेवा हमला हुआ था। उसे गोली मारी गई थी। शराब ठेके के सेल्समैन को भी गोली लगी थी। इस मामले में सिसाना के भूपेंद्र ठेकेदार व उसके भाई सहित अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप था कि भूपेंद्र ने अपने भाई जितेंद्र उर्फ धोला से रामनिवास पर उसके गांव पिपली में ठेके के पास हमला करवाया था।
पूर्व सरपंच डोंकी रूट से चला गया था अमेरिका
हमले के बाद पूर्व सरपंच रामनिवास डोंकी रूट से अमेरिका चला गया था। पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा था। जुलाई माह में उसे अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था,जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। वह जमानत पर आया हुआ था।
ये भी है भूपेंद्र का इतिहास
यहां उल्लेखनीय पहलू यह भी है कि वर्ष 2020में कोरोना लॉकडाउन के दौरान वह करीब एक करोड़ रुपए की सीलबंद शराब बेचकर चर्चा में आया था।साधारण किसान परिवार से निकलकर शराब कारोबारी बनेभूपेंद्र सिंह की मां के नाम पर खरखौदा में एक स्कूल है।एक ईंट भट्ठा,एक रेस्टोरेंट,खुद की जमीन, 2 लग्जरी गाड़ी भीहैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,भूपेंद्र सिंह केखिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। अवैध शराब तस्करी में कई बार गिरफ्तार हो चुका है।
आरोप है कि लॉकडाउन में भूपेंद्र सिंह ने आबकारी विभाग और पुलिस के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर जब्त की गई करीब1करोड़ रुपए कीशराब को बेच दिया था। इसमें भूपेंद्र और उसके भाई जितेंद्र उर्फ धोला को भी गिरफ्तार किया गया था। जांच के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी को बर्खास्त कर दिया गया था। 2022में प्रशासन ने नशे के कारोबार से बनाए गएभूपेंद्र के8मकान और गोदाम कोबुलडोजरसे ढहा दिया था।
वर्जन
घायल नवीन की शिकायत पर भूपेंद्र और उसके साथियों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम दबिश दे रही हैं।-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार,थाना प्रभारी खरखौदा