फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Liquor shops will remain open on the National Highway as before

Sonipat News: नेशनल हाईवे पर पहले की तरह खुली रहेंगी शराब की दुकानें

Sat, 10 May 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Liquor shops will remain open on the National Highway as before
फोटो 07: सोनीपत के मुरथल जीटी रोड पर खुला शराब ठेका। संवाद - फोटो : स्वयं
सोनीपत। नेशनल हाईवे पर पहले की तरह शराब की दुकानें खुली रहेंगी। निकाय क्षेत्र में होने के चलते सरकार ने इनको खोलने की अनुमति दी है। निकाय क्षेत्र के बाहर शराब ठेके नेशनल हाईवे से 220 मीटर अंदर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

इस बार आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से दो साल के लिए शराब ठेके खोलने के लिए टेंडर आवंटित किए जाएंगे। आबकारी वर्ष 12 जून 2025 से लेकर 31 मार्च 2027 तक निर्धारित किया गया है। पहले की तरह 74 जोन निर्धारित कर 148 शराब ठेके खोले जाएंगे।
विज्ञापन

देसी और अंग्रेजी शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है। वर्ष 2025-27 के दौरान बिकने वाली शराब महंगी होगी। 750 एमएल देसी शराब 175 के बजाय 190 रुपये, देसी शराब अद्धा 105 के बजाय 120 रुपये और देसी शराब पव्वा 60 के बजाय 70 रुपये में मिलेगा। इस बार नई आबकारी नीति 12 जून से लागू होकर 31 मार्च 2027 तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक्वेट हॉल में शराब परोसना आठ गुना महंगा : बैंक्वेट हॉल में शराब परोसना महंगा हो गया है। अब बैंक्वेट हॉल संचालक को चार लाख रुपये फीस जमा कराकर लाइसेंस लेना पड़ेगा। पहले संचालक को लाइसेंस लेने के लिए 50 हजार रुपये फीस जमा करानी पड़ती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed