फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Line loss increased with the onset of winter, a fine of 41.86 lakhs on 229 people

सर्दी की दस्तक के साथ बढ़ा लाइनलॉस 229 लोगों पर 41.86 लाख का जुर्माना

Wed, 15 Dec 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Line loss increased with the onset of winter, a fine of 41.86 lakhs on 229 people
फोटो 33- बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद तार उतार कर ले जाते बिजली कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sonipat
सर्दी की दस्तक के साथ जिले में लाइनलॉस बढ़ने लगा है। लोगों ने गर्म पानी करने व घरेलू कार्य निपटाने के लिए गीजर, रॉड व हीटर चलाने शुरू कर दिए हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इन सब बिजली उपकरणों को चलाने के लिए लोग तारों पर कुंडी लगा रहे हैं, जिससे लाइनलॉस बढ़ रहा है और बिजली निगम को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

लाइनलॉस कम करने के उद्देश्य से बिजली निगम की 32 टीमों ने शनिवार को जिलेभर में एकसाथ कार्रवाई की। इस दौरान टीमों ने 2109 जगहों पर मीटर चेक किए। इनमें से 229 बिजली चोर पकड़े गए, जिन पर 41.86 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। निगम की टीम ने सोमवार और मंगलवार को रिपोर्ट तैयार कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों ने लाइनलॉस कम करने के लिए योजना तैयार की। इसके तहत एसडीओ व एक्सईएन के नेतृत्व में 32 टीमों का गठन किया गया। सभी टीमों को एकसाथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए आला अधिकारी भी फील्ड में उतरे। बिजली निगम की ओर से कार्रवाई सुबह पांच बजे शुरू की गई। गांवों व शहर की कॉलोनियों में टीम के पहुंचते ही लोगों में हड़कंप मच गया। बिजली चोरी पकड़े जाने के भय से अधिकतर लोग मकानों की छतों पर पहुंचकर खंभे से कुंडी हटाने लगे। इस दौरान 32 टीमों ने जिलेभर में 2109 जगहों पर छापे मारे। बिजली निगम अधिकारियों ने 392 किलोवाट बिजली चोरी की एवज में पकड़े गए 229 लोगों पर 41.86 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। दिनभर चली कार्रवाई के दौरान अधिकारी हर तीन घंटे में फीडबैक लेते रहे। जिलेभर में दिनभर चली कार्रवाई की निगरानी एसई संदीप जैन खुद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में पकड़ी गई सबसे ज्यादा बिजली चोरी
बिजली निगम की ओर कार्रवाई के दौरान मुरथल, भठगांव, खरखौदा, बहालगढ़ व गन्नौर क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिजली चोरी पकड़ी गई। इस दौरान कई जगहों पर बिजली निगम के कर्मियों के साथ नोकझोक भी हुई। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाते हुए मुकदमे भी दर्ज किए गए है। जुर्माना राशि की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली निगम अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएंगे।

कहां कितनी बिजली चोरी पकड़ी
सोनीपत सिटी डिविजन
सब डिविजन- चोरी- जुर्माना (लाख रुपये में)
सिटी सोनीपत 9- 3.50
औद्योगिक क्षेत्र 15- 3
मॉडल टाउन 6- 1.35
कुंडली 18- 4.20
राई 7- 1.50
--
सोनीपत सब अर्बन डिविजन
मुरथल 10- 2.12
भठगांव 6- 2.13
खरखौदा 21- 2.80
सिटी गन्नौर 17- 5.95
सब अर्बन गन्नौर 16- 1.98
बहालगढ़ 21- 3.13
सैदपुर 16- 2.12
--
गोहाना डिविजन
सिटी गोहाना 15- 2.20
सब अर्बन गोहाना 22- 2.98
कथूरा 24- 2.34
फरमाणा 6- 0.56
वर्जन
सर्दी के साथ ही बढ़ते लाइनलॉस को कम करने के लिए बिजली निगम की 32 टीमों ने बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान जिले में 229 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी करने वालों पर 41.86 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेेगा।
- संदीप जैन, एसई बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed