{"_id":"607736778ebc3ecbaa3c528d","slug":"lifting-slow-no-tare-farmers-night-in-the-grain-market-sonipat-news-rtk604470721","type":"story","status":"publish","title_hn":"उठान धीमा, बारदाना नहीं होने से मंडी में बीत रही किसानों की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उठान धीमा, बारदाना नहीं होने से मंडी में बीत रही किसानों की रात
विज्ञापन
उठान धीमी गति से होने के कारण गेहूं के बोरों से अटी सोनीपत की अनाज मंडी
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले की मंडियों में गेहूं की आवक ज्यादा होने के कारण उठान की समस्या बढ़ने लगी है। ऐसे में किसानों को मंडियों में गेहूं उतारने की जगह तक नहीं मिल पा रही है। सोनीपत मंडी में दो लाख से ज्यादा गेहूं के बोरों का उठान नहीं हुआ है। इसी तरह दातौली, मुरथल, नाहरा खरीद केंद्र पर उठान धीमा हो रहा है।
वहीं, खरीद एजेंसियों के पास बारदाने की कमी बनी है। बारदाने न होने कारण किसानों को फसल के रखवाली के लिए रात भी मंडी में बितानी पड़ रही है। बोरों का उठान नहीं होने के कारण विधायक मोहनलाल बड़ौली ने नाहरा खरीद केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों व आढ़तियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को जल्द से जल्द उठान के निर्देश दिए।
जिले में मंडियों व खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी के अफसर बोरों उठान की व्यवस्था को सुचारु रूप से नहीं चला पा रहे है। इसके कारण आवक, खरीद और गेहूं के उठान का अंतर लगातार बढ़ रहा है। अकेले सोनीपत की नई अनाज मंडी में करीब दो लाख गेहूं के बोरे रखे हुए हैं। गेहूं के बोरों का उठान धीमी गति से होने के कारण उनके ढेर लगाए जा रहे हैं। बारदाने की कमी से किसान का गेहूं नहीं बिक पा रहा है। एजेंसी अधिकार मंडी से नदारद रहते हैं। एफसीआई, हैफेड के गोदामों में वहां के कर्मचारी सीमित संख्या में ही गेहूं की बोरी उतार रहे हैं।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन संजय वर्मा ने बताया कि खरीद एजेंसियों के पास बारदाने की कमी बनी हुई है। जिसके कारण गेहूं की खरीद प्रभावित हो रही है। गेहूं गोदाम से वापस लौटाया जा रहा है। मंडी में ऐसे 50 से ज्यादा किसान हर रोज मिल ही जाते हैं, जिनको बारदाने न होने कारण इंतजार करना पड़ा रहा है।
विधायक ने अव्यवस्था देख अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक मोहनलाल बड़ौली से बुधवार को नाहरा खरीद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीद केंद्र पर अव्यवस्था देखकर मार्केट कमेटी के अफसरों को गेहूं के बोरों का समय पर उठान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों व आढ़तियों से बात करके उसकी समस्याएं जानीं।
खरीद एजेंसी के अफसरों को गेहूं के बारों उठान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। गेहूं के बोरों के उठान के लिए निगरानी की जा रही है। एजेंसी के गोदामों पर भी गेहूं तेजी से उतरवाने के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले दिनों में गेहूं खरीद सुचारु रूप से होगी। - जितेंद्र सैन, सचिव, मार्केट कमेटी, सोनीपत
खरखौदा : किसान गेहूं बेचने के लिए शेड्यूल में करा सकते हैं बदलाव
गेहूं बेचने के समय को लेकर अगर किसी किसान को कोई परेशानी है तो वह ऑनलाइन अपने शेड्यूल में बदलाव कर सकता है। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुमार का कहना है कि जो किसान पहले किसी कारण से अपनी गेहूं की फसल को मंडी में नहीं ला जाए वे रि शेड्यूल कर अपना समय तय कर सकते हैं। किसान या तो सीएससी सेंटर पर जाकर अपने शेड्यूल को बदला सकते हैं या फिर मार्केट कमेटी के कार्यालय में भी किसानों के लिए यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।