फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Life imprisonment for engineer's murder

Sonipat News: इंजीनियर की हत्या के दोषी को उम्रकैद

Tue, 28 Mar 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for engineer's murder
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय पराशर की अदालत ने इंजीनियर की गोली मारकर हत्या करने के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए सात हजार रुपये जुर्माना लगाया है। मामले में एक आरोपी अभी भगोड़ा है। दो को बरी किया जा चुका है।
विज्ञापन

गांव औरंगाबाद (ब्राह्मणवास) निवासी धर्मपाल ने 8 मई, 2016 को सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि उनका भतीजा राहुल (27) सिविल इंजीनियर था। उनके भतीजे की कंपनी बस स्टैंड के पास एक बिल्डिंग का निर्माण कर रही थी। घटना के दिन दोपहर को राहुल अपनी सेंट्रो कार में सवार होकर साइट पर जाने के लिए घर से निकला था। जब वह गेटवे स्कूल के सामने पहुंचा तो अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने धर्मपाल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया था कि राहुल की शादी गन्नौर में एक अनाथ आश्रम संचालक की बेटी के साथ करीब तीन वर्ष पहले हुई थी, लेकिन दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। राहुल की हत्या से चार माह पहले दोनों का तलाक हो गया था। राहुल इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने आरोपी विशाल, अमरदीप, मोहित, सतीश व नवीन को गिरफ्तार कर उनसे वारदात में प्रयुक्त तमंचा और गाड़ी बरामद की थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि विशाल के परिवार की महिला की राहुल से बातचीत थी। विशाल उसे मना करता था। जिसकी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल की हत्या कर दी थी। मामले में अदालत ने एक दोषी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 निवासी मोहित उर्फ देवा को दोषी करार देकर उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उस समय विशाल व नवीन को भगोड़ा घोषित किया गया था। दो आरोपियों को बरी कर दिया था। बाद में मामले में विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। एएसजे अजय पराशर की अदालत ने मामले में विकास नगर सोनीपत निवासी विशाल को दोषी करार देते हुए भादंसं की धारा 302 में उम्रकैद व पांच हजार रुपये जुर्माना तथा अवैध शस्त्र अधिनियम में तीन साल कैद व दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed