{"_id":"671abc94dc2fea2dd306a7b4","slug":"letter-written-to-the-chief-minister-to-complete-the-project-sonipat-news-c-197-1-snp1008-126609-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: परियोजना को सिरे चढ़वाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: परियोजना को सिरे चढ़वाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Fri, 25 Oct 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07- सोनीपत के खरखौदा के गांव जटोला में योजना सिरे नहीं चढ़ने पर तालाब से बहता दूषित पानी। स
खरखौदा। गांव जटोला में पानी निकासी की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सरकार की ओर से वर्ष 2016-17 में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत साॅलिड एंड लिक्विड मैनेजमेंट परियोजना के अंतर्गत करीब 50 लाख रुपये मंजूर किए गए थे, लेकिन आज तक इस परियोजनाओं को सिरे नहीं चढ़ाया जा सका है। इसके चलते ग्रामीणों को दूषित पानी के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
गांव के सामाजिक कार्यकर्ता करतार सिंह ने योजना को सिरे चढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा, ताकि योजना का फायदा जटोला वासियाें को मिल सके। करतार सिंह ने कहा कि गांव जटोला के लिए सरकार की इस परियोजना के तहत 49.37 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। 7 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद योजना का काम पूरा नहीं किया गया है। करतार सिंह ने कहा कि उन्होंने ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि योजना को जल्द सिरे चढ़वाया जाए।