फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Learned cloning from YouTube, 25 henchmen work together

यू ट्यूब से सीखा क्लोनिंग करना, 25 गुर्गे करते हैं साथ काम

Fri, 28 Jan 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Learned cloning from YouTube, 25 henchmen work together
एसटीएफ सोनीपत के हत्थे चढ़े कुख्यात रामबीर ने एटीएम कार्ड के क्लोन तैयार करने की तकनीक यू ट्यूब के माध्यम से सीखी थी। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसके साथ 25 गुर्गे काम करते थे। वहीं एसटीएफ ने आरोपी को झज्जर की अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अब शराब कारोबारी की हत्या के मामले में जांच कर रही सीआईए झज्जर की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ सोनीपत प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि कटवाल के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी झज्जर के गांव बहराना निवासी रामबीर ने कई खुलासे किए हैं। रात को पूछताछ में उसने बताया कि वह चीन से मशीन 50 हजार रुपये में मंगवाता था। उसी से एटीएम कार्ड के क्लोन तैयार किए जाते थे। उसने ज्यादातर वारदात उत्तराखंड में की थीं। आरोपी ने बताया कि यू ट्यूब से क्लोनिंग सीखने के बाद ट्रेडर्स की मदद से चीन से आधुनिक क्लोन तैयार करने वाली मशीन मंगवाई थी। आरोपी रामबीर पर धोखाधड़ी, आईटी एक्ट समेत गैंगस्टर एक्ट के करीब 120 मुकदमे दर्ज होने का पता लगा चुका है।
विज्ञापन

गिरोह में शामिल हैं यूपी व हरियाणा के गुर्गे
इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कहा है कि उसके गिरोह में यूपी व हरियाणा के करीब 25 गुर्गे शामिल हैं। अब एसटीएफ आरोपी के जरिये गुर्गों का पता लगाएगी। जिससे यूपी और हरियाणा में होने वाली एटीएम कार्ड क्लोनिंग की वारदात से पर्दा उठाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के मामले में तीन दिन के रिमांड पर लिया
सतीश देशवाल ने बताया कि आरोपी पर झज्जर के गांव बहराना में 5 सितंबर, 2021 को शराब ठेकेदार प्रवीन की गोलियां मारकर हत्या करने का आरोप है। शराब ठेके में साझेदारी के साथ ही सरपंच के चुनाव को लेकर भी उनका झगड़ा हुआ था। हत्या के मामले में रामबीर को भी नामजद किया था। उस पर 50 हजार का इनाम था। आरोपी को झज्जर की अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से हत्या के मामले में झज्जर सीआईए की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed