{"_id":"6a2429e330e64277a100a4c7","slug":"leaky-drinking-water-line-has-been-a-problem-for-five-months-officials-are-not-taking-cognizance-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155056-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पांच माह से लीक पेयजल लाइन बनी परेशानी, अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पांच माह से लीक पेयजल लाइन बनी परेशानी, अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान
Sun, 07 Jun 2026 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 07 Jun 2026 04:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर स्थित बसंत विहार में पाइपलाइन लीक होने की वजह से हो रहा पानी का रिसाव।
गन्नौर। बसंत विहार स्थित निरंकारी सत्संग भवन वाली गली में करीब पांच महीने से पेयजल लाइन लीक होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रहे रिसाव से पानी गली में भरकर दुकानों और घरों तक पहुंच रहा है जिससे व्यापारियों और निवासियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी अतर सिंह, ओम सिंह और नीटू ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच महीने पहले लीकेज की समस्या को ठीक करने के लिए नई लाइन दबाने का काम शुरू किया गया था। उसके बाद लीकेज की समस्या को ज्यों का त्यों छोड़ दिया और गली को भी दोबारा मरम्मत नहीं किया गया।
ऐसे में सप्लाई होने पर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से लगातार पानी बहता है और गली में कीचड़, नमी और बदबू का माहौल बना हुआ है। ऐसे में गली में आवाजाही प्रभावित हो रही है। आरोप है कि समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द लाइन की मरम्मत कर स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वह प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।