फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Leading fireman injured in Delhi rescue operation dies

Sonipat News: दिल्ली रेस्क्यू ऑपरेशन में घायल लीडिंग फायरमैन ने तोड़ा दम

Sat, 07 Mar 2026 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Leading fireman injured in Delhi rescue operation dies
फोटो : सुरेश पहल का फाइल फोटो। - फोटो : एक पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए लगी कतार।
फोटो 24
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। दिल्ली दमकल में कार्यरत गुमड़ निवासी लीडिंग फायरमैन सुरेश पहल (55) आग बुझाने के दौरान घायल हो गए जिनकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने दिल्ली सरकार से उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग की है। दिल्ली के मजलिस पार्क आग हादसे में दिल्ली पुलिस के तीन जवान सहित 14 लोग घायल हुए थे।
22 फरवरी को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मजलिस पार्क क्षेत्र में चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। आग पर काबू पाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान इमारत में रखा एलपीजी सिलिंडर अचानक फट गया जिसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए। हादसे में दमकल विभाग के तीन अधिकारी, दिल्ली पुलिस के तीन जवान और आठ आम नागरिक समेत 14 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

इनमें लीडिंग फायरमैन सुरेश पहल के अलावा फायर अधिकारी वेद प्रकाश और सीताराम मीणा भी गंभीर रूप से झुलस गए थे। घायलों को पहले मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से सुरेश को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें गंगा राम अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे सचिन पहल ने बताया कि उनके पिता 1996 में दमकल विभाग में फायर ऑपरेटर के पद पर भर्ती हुए थे और सितंबर 2025 में उन्हें लीडिंग फायरमैन बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed