{"_id":"63e3faa10814b224b100641d","slug":"laying-of-drinking-water-line-in-garh-shahjanpur-and-construction-of-street-in-fazilpur-started-sonipat-news-c-17-1-60841-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: गढ़ शहजानपुर में पेयजल लाइन डालने व फाजिलपुर में गली का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: गढ़ शहजानपुर में पेयजल लाइन डालने व फाजिलपुर में गली का निर्माण शुरू
Thu, 09 Feb 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 09 Feb 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07: गढ़ शहजानपुर में बुजुर्ग रामरती से नारियल तुड़वाकर विकास कार्य शुरू कराते मेयर निखिल मद
सोनीपत। वार्ड नंबर-6 में 1 करोड़ 14 लाख 55 हजार रुपये से कराए जाने वाले विकास कार्यों का बुधवार को मेयर निखिल मदान, विधायक सुरेंद्र पंवार व पार्षद रेनू सैनी ने बुजुर्ग महिला रामरती से नारियल तुड़वाकर शुभारंभ किया।
गांव गढ़ शहजानपुर में 72 लाख रुपये की लागत से पेयजल लाइन डाली जा रही है। फाजिलपुर में 42 लाख 55 हजार रुपये से कच्ची गली का निर्माण कराया जाएगा। मेयर ने निगम अधिकारियों व एजेंसी को बेहतर निर्माण के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गढ़ शहजानपुर के लोग काफी समय से पेयजल लाइन डालने की मांग कर रहे थे। समस्या के संज्ञान में आने के बाद पार्षद रेनू सैनी ने निगम हाउस की बैठक में प्रस्ताव पारित कराया था। 72 लाख रुपये से तीन किमी क्षेत्र में पेयजल लाइन डालने का काम पूरा कर सभी घरों में पानी की आपूर्ति की जाएगी। मेयर ने बताया कि फाजिलपुर को सेक्टर-12 से जोड़ने वाली मुख्य गली सालों से कच्ची पड़ी है। जिस कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। निगम की ओर से 42 लाख 55 हजार रुपये से निर्माण किया जाएगा। इस दौरान प्रवीन सैनी, राजेश दहिया, रामफल राणा, महेंद्र सिंह, रोहतास, बलवान सिंह, अनिल कुमार, रणधीर सिंह, जयकिशन, जीत सिंह, राजेश, संदीप, अंगूरी, सरोज, राजपति रानी, विद्या, धर्मबीर, अनुराग, रामधारी, कृष्ण कुमार, बलजीत, सुभाष धर्मेंद्र, नंद किशोर मौजूद रहे।