फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Layer laying work started on Murthal road, people will get relief from jam

मुरथल रोड पर लेयर बिछाने का काम शुरू, लोगों को मिलेगी जाम से राहत

Sun, 10 Oct 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Layer laying work started on Murthal road, people will get relief from jam
मुरथल रोड पर निर्माण कार्य में जुटे मजदूर। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। मुरथल रोड पर दो साल से जाम की समस्या झेल रहे शहर के लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी। सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़क पर लेयर बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। मुरथल रोड वन-वे होने के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या से परेशान मुरथल रोड के दुकानदार कई बार विरोध जता चुके थे और सड़क निर्माण कराने के लिए वह अधिकारियों से लेकर सरकार तक मांग कर चुके थे। अब दो सप्ताह में मुरथल रोड का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जाम की स्थिति खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर में सीवर व्यवस्था की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए निगम की तरफ से एक एजेंसी को 106 करोड़ रुपये का टेंडर अलॉट किया गया था। उसी कड़ी में मुरथल रोड पर वर्ष 2019 में 2800 मीटर तक सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। जून में 10 फुट गहरी सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा किया गया था। सीवर लाइन बिछाने के चलते मुरथल रोड को वन-वे किया गया। जिसके चलते यहां हर समय जाम लगा रहता है। इस मार्ग से 40 हजार से ज्यादा वाहन चालक रोजाना आवागमन करते हैं। सोनीपत से मुरथल जीटी रोड व मुरथल विश्वविद्यालय की ओर जाने के लिए यही मुख्य मार्ग है। जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। साथ ही उड़ती धूल के कारण यहां के दुकानदार काफी परेशान थे। इससे निजात पाने के लिए दुकानदार दो बार सड़क जाम कर चुके थे। साथ ही वह मुरथल रोड का निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए गुहार लगा चुके थे। अब मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हो सका है।
विज्ञापन

सड़क उखाड़े जाने पर निगम ने पीडब्ल्यूडी को दिए थे 3.85 करोड़ रुपये
मुरथल रोड पर सीवर लाइन बिछाने को सड़क उखाड़े जाने की एवज में निगम की ओर से पीडब्ल्यूडी को 3.85 करोड़ रुपये जमा करवाए गए थे। सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद जून में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अग्रसेन चौक से लेकर विकास नगर तक मार्ग का पुनर्निर्माण शुरू किया था, लेकिन सितंबर माह तक हुई बारिश के चलते निर्माण में बाधा आ गई। अब विभाग के अधिकारियों ने मुरथल रोड पर लेयर बिछाने का काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि विकास नगर से लेकर ड्रेन नंबर छह तक अगले 15 दिन में विभाग की ओर से सड़क निर्माण कार्य पूरा दिया जाएगा। इसके बाद मुरथल रोड से आवागमन करने वालों को जाम से निजात मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुरथल रोड पर लेयर बिछाने का काम शुरू कर दिया है। सडक़ का निर्माण कार्य 31 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन बारिश की वजह से निर्माण कार्य रोकना पड़ा था। अब दो सप्ताह में सडक़ का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मुरथल रोड पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों व दुकानदारों को राहत मिल जाएगी।
- पंकज गौड़, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed