फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Laundry machine in civil hospital broken since last one month, bed sheets have to be washed by hand

Sonipat News: एक माह से लॉन्ड्री खराब हाथों से धोई जा रही चादरे

Wed, 28 Aug 2024 05:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 Aug 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Laundry machine in civil hospital broken since last one month, bed sheets have to be washed by hand
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में डेढ़ माह से कपड़े धोने की (लॉन्ड्री) मशीन खराब पड़ी है। इसके कारण कर्मचारियों को हाथों से खराब (मैले) कपड़े धोने पड़ रहे हैं। ऐसे में कई बार मैली चादर आपातकालीन कक्ष में मिल चुकी है।
विज्ञापन

अस्पताल के धोबी रोजाना बेडशीट, चादर और अन्य दैनिक प्रयोग होने वाले कपड़ों को हाथों से धो रहे हैं। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद मशीन को ठीक नहीं कराया जा रहा है। अस्पताल में आपातकालीन कक्ष सहित वार्डों में मरीजों को बेड पर साफ चादरें मिले, इसके लिए अस्पताल परिसर में लॉन्ड्री स्थापित है।
विज्ञापन

इसमें कपड़े धोने के लिए मशीन को लगाया गया था। डेढ़ माह से मशीन में तकनीकी खराबी आई हुई है, इसके चलते समय पर चादर धोने के लिए चार कर्मचारियों को हाथों से चादरों व अन्य कपड़ों को धोने पर मजबूर होना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल को 100 बेड से 200 बेड का किया गया था। बेड की संख्या बढ़ने से अस्पताल में कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाया, लेकिन संसाधनों को नहीं बढ़ाया गया। सप्ताह में दिन के हिसाब से बेड पर चादरों को बिछाना निर्धारित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed