फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Launch of a Commemorative Series Marking the 50th Anniversary of a Historic Dissenting Judgment

Sonipat News: ऐतिहासिक असहमति निर्णय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्मृति श्रृंखला का शुभारंभ

Wed, 29 Apr 2026 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Launch of a Commemorative Series Marking the 50th Anniversary of a Historic Dissenting Judgment
सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की ओर से न्यायमूर्ति एचआर खन्ना की विरासत का पुनर्पाठ विषय पर राष्ट्रीय स्मृति श्रृंखला प्रारंभ किए जाने की घोषणा की है। यह पहल एडीएम जबलपुर बनाम शिवकांत शुक्ला (1976) मामले में न्यायमूर्ति एचआर खन्ना की ओर से दिए गए ऐतिहासिक असहमति निर्णय की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

यह निर्णय भारत के आपातकाल के दौरान विधि के शासन के अंतर्गत जीवन एवं स्वतंत्रता के अंतर्निहित अधिकार की रक्षा का एक ऐतिहासिक क्षण माना जाता है। इस दौरान न्यायमूर्ति खन्ना ने कहा था कि सर्वोच्च न्यायालय में व्यक्त असहमति का मत विधि की गहन आत्मा व भविष्य की बुद्धिमता के प्रति एक अपील है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. डॉ. देविंदर सिंह ने कहा कि संवैधानिक लोकतंत्रों का इतिहास केवल बहुमत के निर्णयों से ही नहीं बल्कि असहमति की साहसी आवाजों से भी निर्मित होता है। न्यायमूर्ति खन्ना का यह असहमति मत ऐसे समय में सामने आया जब देश आपातकाल की छाया में था और नागरिक स्वतंत्रताएं गंभीर रूप से सीमित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब संस्थाएं डगमगा रही थीं तब उन्होंने इस शाश्वत सिद्धांत को स्थापित किया कि कानून से ऊपर कोई सत्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed