{"_id":"68eac474f5f23400b80e1d38","slug":"last-chance-for-admission-in-iti-help-desk-established-sonipat-news-c-197-1-snp1008-143656-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईटीआई में दाखिले का अंतिम अवसर, हेल्प डेस्क किया स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आईटीआई में दाखिले का अंतिम अवसर, हेल्प डेस्क किया स्थापित
Sun, 12 Oct 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के राठधना रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले को लेकर आवेदन
- फोटो : samvad
सोनीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं को एक बार फिर छठी बार दाखिला लेने का अवसर दिया गया है। संस्थान में शेष बची 318 सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। हालांकि पहले दिन एक भी छात्र का दाखिला नहीं हुआ है।
इच्छुक छात्र 17 अक्तूबर तक दाखिला प्रक्रिया के माध्यम से आईटीआई में प्रवेश पा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से आईटीआई में दाखिले से वंचित रहे छात्रों को ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के तहत 17 अक्तूबर तक का समय दिया है।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रों के लिए राठधना रोड स्थित आईटीआई में 31 ट्रेड में 1044 सीटें निर्धारित की गई हैं। पांच चरण में दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आईटीआई में महज 726 सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं। ऐसे में संस्थान में शेष 318 सीटों पर छात्राें को ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के तहत मौका दिया गया है।
विज्ञापन
संस्थान प्रबंधन की ओर से दाखिला संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अगर कोई भी छात्र आईटीआई में दाखिला लेने का इच्छुक है और अब तक आवेदन नहीं किया है तो उन्हें भी दाखिला मिल सकेगा।
यह रहेगी ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया
नोडल अधिकारी सुनील मलिक ने बताया कि ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में रोजाना काउंसलिंग होगी।
पुराने आवेदनों के साथ ही उन विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा, जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है। प्रक्रिया में शामिल विद्यार्थियों का रोजाना सुबह 9 से 11 बजे तक आवेदन करना अनिवार्य रहेगा। दोपहर 12 बजे तक मेरिट कार्ड जमा किए जाएंगे। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी कर विद्यार्थियों को उसी दिन दाखिले के लिए फीस जमा कराने के साथ अपने दस्तावेज सत्यापित करवाने होंगे।