फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Larvae found in three houses in Jeevan Nagar, fever patients found in 12 houses

जीवन नगर में तीन घरों में लार्वा मिला, 12 घरों में बुखार के मरीज मिले, 10 टीमों का गठन

Tue, 04 Oct 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Larvae found in three houses in Jeevan Nagar, fever patients found in 12 houses
सोनीपत। जीवन नगर में डेंगू पीड़ित की मौत के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बचाव को अभियान तेज कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जीवन नगर में घर-घर सर्वे किया जा रहा है। तीन दिन में तीन घरों में लार्वा मिला है। 12 घरों में बुखार के मरीज मिले हैं। डेंगू व मलेरिया की जांच के लिए उनके रक्त के नमूने भी लिए गए हैं। साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के लिए विभाग ने स्वास्थ्य निरीक्षक के नेतृत्व में 10 टीमों का गठन किया है। ये टीमें चार से छह अक्तूबर तक जीवन नगर के अलावा तारा नगर, इंद्रपुरी, व ब्रह्मनगर में जाकर बचाव अभियान तेज करेंगी।
विज्ञापन

जिले में अब तक डेंगू के 37 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें एक पीड़ित की मौत भी डेंगू से हो चुकी है। लगातार मिल रहे डेंगू के मामलों को लेकर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनविता कौशिक ने सोमवार को सेक्टर-7 पॉली क्लीनिक में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक ली। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिए कि लोगों को जागरूक करने के लिए कैंपेन मोड में योजना बनाकर विभिन्न गतिविधियां की जाएं। साथ ही लोगों को घर-घर जाकर डेंगू के बचाव के लिए जागरूक किया जाए। डेंगू मच्छरजनित रोग है जो एक गंभीर बीमारी की श्रेणी में आता है। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सफाई रखने के लिए जागरूक करना जरूरी है। जिले के अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में बारिश के पानी का निष्कासन सही नहीं होता है। यह डेंगू प्रसार का सबसे बड़ा कारण है।
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए सावधानियां
- अपने घरों में पानी जमा न होने दें, खुद भी जागरूक हों, दूसरों को बताएं
- छतों पर गमले, कूलर, टूटे-फूटे सामान व टायरों में पानी जमा न होने दें
- कूलरों को सप्ताह में एक दिन सुखाकर दोबारा पानी भरें
- पूरी बाजू के कपड़े पहनें, बुखार होने पर तुरंत डाक्टर को दिखाएं
- आसपास जमा पानी में काला तेल डाल दें, ताकि मच्छर पैदा न हों
- अगर बाहर सोएं तो मच्छरदानी लगाकर सोएं
लक्षणों की पहचान जरूरी
डेंगू के मरीजों को बुखार के लक्षण होते हैं। इसकी तुलना कोरोना या अन्य किसी बुखार से न करें। यह एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, जो खासकर बारिश के मौसम मे ज्यादा पनपते हैं। एडीज मच्छर दिन में ही काटता हैं। डेंगू के मरीज को लगातार तीन से 7 दिन तक बुखार, सिर में दर्द, पैरों के जोड़ों व आंख के पीछे तेज दर्द, चक्कर एवं उल्टी आना, शरीर पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखते हैं। ऐसे लक्षण दिखे तो तुरंत जांच कराकर पता लगाएं कि यह डेंगू है या अन्य किसी रोग के लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन नगर में तीन घरों में लार्वा मिल चुका है, उन्हें नोटिस जारी किए हैं। साथ ही 12 घरों में बुखार के मरीज मिले हैं। अब जीवन नगर के अलावा तारा नगर, इंद्रपुरी व ब्रह्म नगर में भी घर-घर जाकर लार्वा की जांच की जाएगी। इसको लेकर 10 टीमों का गठन कर दिया गया है। यह अभियान 4 अक्तूबर से 6 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।- डॉ. अनविता कौशिक, जिला मलेरिया अधिकारी स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed