फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Laptop and 40 thousand rupees stolen by breaking the glass of the car

Sonipat News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और 40 हजार रुपये उड़ाए

Sun, 29 Sep 2024 05:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Sep 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
Laptop and 40 thousand rupees stolen by breaking the glass of the car
राई। नेशनल हाईवे-44 किनारे गांव बहालगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय के पास खड़ी युवक की कार का शीशा तोडक़र चोर लैपटॉप व 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए। युवक भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने आए थे और उनके कार्यालय के बाहर गाड़ी कर साथी संग दूसरी कार में चले गए थे।
विज्ञापन


गुरुग्राम के सेक्टर-17 निवासी जोगिंद्र खत्री ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम से राई हलका में भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गहलावत के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए थे। उन्होंने अपनी कार को बहालगढ़ में भाजपा कार्यालय के पास एक कंपनी के बाहर खड़ा किया था। वहां से वह अपने साथी की कार में चुनाव प्रचार के लिए चले गए। जब वापस आए तो उनकी कार का शीशा टूटा हुआ मिला। चोर गाड़ी के अंदर से लैपटॉप का बैग चोरी कर ले गए। उनके बैग में लैपटॉप, चार्जर, आईफोन चार्जर व 40 हजार रुपये की नकदी थी। उन्होंने मामले की शिकायत बहालगढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed