{"_id":"6817c4a2c10ac446090207dd","slug":"lanes-paved-in-mayur-vihar-and-garhi-brahmanan-with-rs-2-crores-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136169-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो करोड़ से मयूर विहार और गढ़ी ब्राह्मणान में पक्की हुईं गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो करोड़ से मयूर विहार और गढ़ी ब्राह्मणान में पक्की हुईं गलियां
Mon, 05 May 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 05 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान में बनाई गई गलियाें का लोकार्पण करते मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल म
सोनीपत। वार्ड नंबर 19 में मेयर राजीव जैन और विधायक निखिल मदान ने रविवार को दो करोड़ रुपये से पूरे किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक गंगाराम से नारियल तुड़वाकर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। नगर निगम ने मयूर विहार और गढ़ी ब्राह्मणान के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है, जिसमें 2 करोड़ रुपये से गलियों को मास्टिक लेयर बिछाकर पक्का किया गया है। गढ़ी ब्राह्मणान में फिरनी से खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते को पक्का किया गया है।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि उनका प्रयास है कि सोनीपत के हर गली-मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर किया जाए। अधिकांश क्षेत्र में गलियों को पक्का किया जा चुका है। सीवर व पेयजल लाइन डालने का काम जारी है। जल्द 5 करोड़ रुपये से विधायक निधि, डी प्लान और विधायक आदर्श नगर ग्राम (वेंगी) योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत होगी, जिसमें शहर का सुंदरीकरण करने, गलियों को पक्का करने और सीवरलाइन डालने संबंधी कार्य किए जाएंगे।
मेयर ने कहा कि निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को ट्रिपल इंजन की तर्ज पर तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को धरातल पर शुरू किया जाएगा, जिससे शहर की सूरत बदली हुई नजर आएगी।
विज्ञापन
इस दौरान पार्षद बिजेंद्र मलिक, भाजपा मंडलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, नीरज सोनी, शशिकांत भारद्वाज, जेपी वर्मा, विक्की चौहान, देवेश, अतुल गौतम, संदीप मलिक, महेंद्र सिंह, वेदपाल, वीरेंद्र नैन, सतपाल कटारिया, सुरेंद्र पांचाल, आजाद, सुनील, सोनू सुहाग, काला तिहाड़, अमरजीत, जिले सिंह, अनूप, सुरेंद्र बाल्यान, उमेद सिंह, बलराम, शमशेर, महावीर जोगी, राणा बहादुर, शशि, संजीव बाजवान, गंगा राम, सुरेश, सुरेंद्र,कृष्ण कांत ,अंग्रेज ,ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।