फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Landlord caught the cupboard when the young man started entering the house

घर में घुसकर युवक खोलने लगा अलमारी तो मकान मालिक ने पकड़ा

Sun, 31 Jan 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Landlord caught the cupboard when the young man started entering the house
शहर के प्रगति नगर में घर के अंदर चोरी की नीयत से घुसे युवक को मकान मालिक ने पकड़ लिया। युवक अलमारी खोलने का प्रयास कर रहा था। पकड़े जाने के बाद युवक मकान मालिक के हाथ पर काटकर फरार हो गया। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रगति नगर निवासी डॉ. जगदीश कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार तड़के तीन बजे वह पानी पीने के उठकर कमरे से बाहर आए तो उन्होंने देखा कि एक युवक स्टोर रूम में घुसा हुआ है। वह स्टोर रूम को खोलने का प्रयास कर रहा है। इस पर उन्होंने युवक को पकड़ लिया। युवक ने अपनी पहचान संदीप के रूप में दी। इसी बीच युवक ने डॉ. जगदीश के हाथ पर दांत से काट लिया और धक्का देकर छत की तरफ भाग गया। उन्होंने जब घर का सामान चैक किया तो सामान गायब नहीं मिला। जिस पर उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए एचसी नवीन कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मयूर विहार निवासी संदीप उर्फ फिरोज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed