फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lalita ran fastest among women and Radheshyam among men.

Sonipat News: महिलाओं में ललिता व पुरुषों में राधेश्याम दौड़े सबसे तेज

Sat, 23 Mar 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Mar 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Lalita ran fastest among women and Radheshyam among men.
सोनीपत। शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर गांव नाहरी में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं में ललिता और पुरुषों में राधेश्याम से सबसे तेज दौड़ते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। विजेता धावकों को मुख्यातिथि ओलंपियन एवं हरियाणा सरकार में खेल उप निदेशक अमित कुमार दहिया ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

ओलंपियन अमित कुमार दहिया ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। कहा कि भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने युवा अवस्था में 23 मार्च 1931 को इंकलाब का नारा लगाते हुए हस्ते-हस्ते फांसी के फंदे को चूमते हुए भारत माता के लिए बलिदान दे दिया था। हमें ऐसे शहीदों के बलिदान से सीख लेनी चाहिएते हुए देश की तरक्की व विकास के लिए अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों से बढ़ चढ़कर खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडी बैडमिंटन अकादमी व ग्रामीणों के सहयोग से लडके, लड़कियों, महिलाओं व 65 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के बुजुर्गों के के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं महिलाओं के ओपन वर्ग की 400 मीटर दौड़ में ललिता ने प्रथम, सीमा ने द्वितीय व कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के 65 आयुवर्ग से अधिक के वर्ग में गांव हलालपुर के राधेश्याम ने प्रथम, गांव नाहरी के अमर ने द्वितीय व गांव नाहरी के ही सतपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ ओलंपियन अमित कुमार दहिया व एसडी बैडमिंटन अकादमी के संचालक जितेंद्र दहिया ने किया। सामाजिक कार्यकर्ता पदम सिंह दहिया, उधम दहिया, राजीव मास्टर, रविंद्र प्रधान, नीरज दहिया, सुरेंद्र दहिया, राजेंद्र दहिया, बृजेश मास्टर, रामनिवास आर्य, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुकेश रानी, राकेश दहिया, सुमित कोच, देवेंद्र कोच, सत्तू पहलवान, डाॅ. संतबीर, रमेश नंबरदार सहित अन्य मौजूद रहे।

यह रहा परिणाम
लड़कों के वर्ग में
अंडर-9 आयुवर्ग की 400 मीटर दौड़ में साहिल प्रथम, दक्ष द्वितीय व अंशु तृतीय रहे। अंडर-11 की 400 मीटर दौड़ में शुभम पहले, सोहम दूसरे व रियांश तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-16 की 400 मीटर दौड़ में सागर ने प्रथम, लक्ष्य ने द्वितीय व नमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 आयुवर्ग की 800 मीटर दौड़ में सागर ने पहला, हर्ष ने दूसरा व मोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं ओपन आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में विशाल ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय व दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लड़कियों के वर्ग में

अंडर-9 आयुवर्ग की 400 मीटर दौड़ में दिव्या प्रथम, इतिशा द्वितीय व हंसिका तृतीय रहे। अंडर-11 की 400 मीटर दौड़ में आशिया पहले, भावी दूसरे व नव्या तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 की 400 मीटर दौड़ में भावी ने प्रथम, भूमि ने द्वितीय व कनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 आयुवर्ग की 800 मीटर दौड़ में वंदना ने पहला, अंशु ने दूसरा व तनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं ओपन आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में सपना ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय व जानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed