फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lakhs were cheated on the pretext of earning money in share market In Sonipat

Sonipat: शेयर मार्केट में कमाई का झांसा देकर 3.60 लाख ठगे, एल्डिको काउंटी में रेजिडेंट संग हुई ठगी की वारदात

Sat, 19 Oct 2024 12:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 19 Oct 2024 12:02 PM IST
सार

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप-66 आरबीएल सिक्योरिटी में जोड़ा गया था। ग्रुप का एडमिन अर्जुन हिंदुजा थे। उन्होंने कस्टमर केयर पर कॉल की उन्हें मोबाइल नंबर पर 29 सितंबर को लिंक शेयर किया था।

विज्ञापन
lakhs were cheated on the pretext of earning money in share market In Sonipat
बहालगढ़ थाना पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के शेयर मार्केट व आईपीओ में रुपये लगाकर मोटी कमाई का झांसा देकर रेजिडेंट से 3.60 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत बहालगढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एल्डिको काउंटी निवासी सुनील निझावन ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप-66 आरबीएल सिक्योरिटी में जोड़ा गया था। ग्रुप का एडमिन अर्जुन हिंदुजा थे। उन्होंने कस्टमर केयर पर कॉल की उन्हें मोबाइल नंबर पर 29 सितंबर को लिंक शेयर किया था। उन्होंने पहला आईपीओ केआरएन का लिया था। जिसकी कीमत 14300 रुपये थे। उन्होंने यह राशि शिव इंटरप्राइजेज को दी थी। उसके एवज में उन्हें बाद में 31018 रुपये मिले थे।
विज्ञापन


उन्होंने एक अन्य आईपीओ शुभम पेपर का खरीदने की कोशिश की। उसकी कीमत छह लाख रुपये थे। उन्होंने इसके लिए पहले 3.60 लाख रुपये एकत्रित कर उन्हें दे दिए। उन्हें फिर एक अन्य लिंक दिया गया। जिसमें उन्होंने ज्वाइन कर लिया। अब 10 अक्तूबर से लिंक काम नहीं कर रहा है। उन्होंने आरबीएल के कार्यालय में टोल फ्री नंबर पर कॉल की तो पता चला की यह सब जाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दिए गए नंबर की कस्टमर केयर पर कॉल की तो उन्होंने कहा कि रुपये वापस लेने के लिए पहले 1.20 लाख रुपये देने होंगे। तब उन्हें पता लगा कि उनके साथ ठगी की जा रही है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed