{"_id":"6910f9dff57b30f24e016102","slug":"lahari-singh-park-will-be-transformed-with-a-grand-beautification-cost-of-rs-249-crore-sonipat-news-c-197-1-snp1003-145001-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लहरी सिंह पार्क का बदलेगा स्वरूप, 2.49 करोड़ से होगा भव्य सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लहरी सिंह पार्क का बदलेगा स्वरूप, 2.49 करोड़ से होगा भव्य सुंदरीकरण
Mon, 10 Nov 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत के गन्नौर स्थित चौ. लहरी सिंह पार्क। संवाद
गन्नौर। लंबे समय बाद नगरपालिका ने चौ. लहरी सिंह पार्क के सुंदरीकरण की महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दिया है। पार्क को आधुनिक रूप देने के लिए माडर्न डिजाइन तैयार किया है। पार्क के सुंदरीकरण के लिए करीब 2.49 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है।
नए डिजाइन में पार्क के चारों ओर चौड़े फुटपाथ, आकर्षक हरे लाॅन और आरामदायक बैठने की व्यवस्था बनाई जाएगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए एक नया किड जोन विकसित किया जाएगा, जिसमें आधुनिक झूले और खेल उपकरण लगाए जाएंगे।
वहीं, युवाओं के लिए क्रिकेट खेलने का अलग नेट एरिया तैयार किया जाएगा। जिससे पार्क में खेल और मनोरंजन दोनों का संतुलन बना रहे। योजना के अनुसार पार्क में आने वाले लोगों के वाहन पार्किंग की भी व्यवस्था रखी गई है, जबकि वर्तमान में यहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
पार्क में दो मुख्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे, जिससे आवागमन सुगम होगा। इसके अलावा आकर्षक लाइटिंग सिस्टम, सार्वजनिक शौचालय और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने की भी योजना है।
शहर के लोगों को बेहतर पर्यावरण और सुविधाएं देने के लिए योजना तैयार की गई है। पार्क के नवीनीकरण को लेकर एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। एस्टीमेट मंजूर होते ही टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह पार्क गन्नौर को अलग पहचान दिलाएगा। यह न केवल लोगों के सैर-सपाटे का केंद्र बनेगा बल्कि गन्नौर की सुंदरता में भी चार चांद लगाएगा।
- अरुण त्यागी, चेयरमैन, नगरपालिका