फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lab of 200 computers will be built in DCRUST, Murthal, budget released

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी, मुरथल में बनेगी 200 कंप्यूटरों की लैब, बजट जारी

Fri, 29 Nov 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Lab of 200 computers will be built in DCRUST, Murthal, budget released
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने 200 कंप्यूटर लैब बनाई जाएंगी। इससे शोध कार्यों को बढ़ावा मिल सकेगा। लैब निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने लैब निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद लैब निर्माण के लिए आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थियों की तरफ से लंबे समय से विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब शुरू करने की मांग की जा रही थी। विद्यार्थियों का कहना था कि कंप्यूटर लैब की सुविधा मिलने के बाद वह अपने शोध कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगे। विद्यार्थियों की मांग व जरूरत को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब शुरू बनाने का प्रस्ताव तैयार कर तकनीकी शिक्षा निदेशालय के पास भेजा था। सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद अब इस पर जल्द काम शुरू किया जा सकेगा। जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन की तरफ से औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी से पत्र व्यवहार किया गया है।
विज्ञापन

शोध कार्यों पर दिया जा रहा जोर
विश्वविद्यालय की तरफ से शोध कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। इससे विश्वविद्यालय की अलग पहचान बन सके। इसके लिए कंप्यूटर लैब शुरू की जा रही है। लैब में विद्यार्थियों को निर्बाध इंटरनेट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। लैब में प्रदेश व राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी करवाई जा सकेंगी।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय में शोध कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को शोध कार्य करने में सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में कंप्यूटर लैब बनाई जाएंगी। इसका विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, कुलपति, डीसीआरयूएसटी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed