फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   kundli border open and again seel

कुंडली पर सुबह एक बार खोलकर फिर बंद की गई प्रदेश की सीमा, अधिकारियों की बैठक के बाद होगा फैसला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
kundli border open and again seel
कुंडली बॉर्डर पर वाहनों को रोकती पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
सोनीपत। कुंडली पर सुबह वाहनों का आवागमन शुरू करने के कुछ देर बाद फिर से राज्य सीमा बंद कर दिया गया। दिल्ली से कोरोना संक्रमण के चलते एक माह तक बंद रही सीमा को कुछ देर खोलने के बाद ही सैकड़ो वाहनों ने प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया। हालांकि फिर नौ बजे दोबारा से हाईवे पर बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया। जिसके बाद कुछ देर में ही फिर जाम की स्थिति बन गई। दिल्ली से लगातर बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर ही प्रदेश की सीमा को बंद कर दिया गया। अनुमति लेकर आने वालों को ही सीमा में आने दिया जा रहा था। एक दिन पहले ही प्रदेश सरकार के बॉर्डर ख़ोलने के फैसले के बाद लोगों को लगा था कि सोमवार सुबह कुंडली बार्डर पर सीमा खोल दी जाएगी। सुबह सीमा को खोल भी दिया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही सोनीपत प्रशासन ने फिर से सीमा को सील कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि दोपहर को डीसी अधिकारियों की मीटिंग लेने के बाद ही सीमा को खोलने का फैसला करेंगे। जिसके चलते सुबह से ही बार्डर पर फिर से जाम की स्थिति बन गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट कुलदीप चौहान ने बताया कि अधिकारी बैठक कर बार्डर खोलने का निर्णय लेंगे। जिसके बाद ही फैसला होगा। अभी सिर्फ अनुमति लेकर आने वालों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। उधर कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे कई वाहन चालकों ने रोकने का विरोध किया। लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed