फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kuldeep Vats again became the state president of All Sector RWA

कुलदीप वत्स फिर बने ऑल सेक्टर आरडब्ल्यूए के प्रदेशाध्यक्ष

Mon, 14 Feb 2022 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep Vats again became the state president of All Sector RWA
राज्यस्तरीय बैठक में ऑल सेक्टर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्य। संवा? - फोटो : Sonipat
ऑल सेक्टर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। सेक्टर-15 स्थित जागृति धाम में रविवार को हुई राज्यस्तरीय बैठक में कुलदीप वत्स को एसोसिएशन का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। हिसार से कुलदीप वत्स दूसरी बार एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुने गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा रोहतक से एडवोकेट ऋषिपाल देशवाल को उपप्रधान, सोनीपत से मोहन सिंह मनोचा को प्रदेश महासचिव, गुरुग्राम से एडवोकेट तेजेंद्र सहरावत को प्रदेश सचिव, हिसार से शिव बांगा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा हिसार से कर्नल चंद्र सिंह रेड्डू को चीफ एडवाइजर, फरीदाबाद से डॉ. आकाश तंवर को लीगल एडवाइजर मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

नौ सूत्रीय मांग पत्र के साथ जल्द मुख्यमंत्री से मिलेंगे
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने कहा कि प्रदेश के सेक्टरों में रहने वाले लाखों परिवारों की मूलभूत समस्या सड़क, बिजली-पानी, सीवर आदि के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। एसोसिएशन के सदस्य नौ सूत्रीय मांग पत्र के साथ जल्द मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलेंगे, जिसमें एन्हांसमेंट री कैलकुलेशन प्रक्रिया पूर्ण कर चुके सेक्टरों की राशि अपडेट करने, एचएसवीपी कार्यालयों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सिटीजन चार्टर को कड़ाई से लागू करने, पूर्व में 58 सेक्टरों की राशि अपडेट में हुई गड़बड़ियों को ठीक करने, रेजिडेंशियल प्लॉटों की बिक्री में ड्रॉ सिस्टम लागू करने सहित विभिन्न मुद्दे शामिल होंगे। इसके लिए रोड मैप तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने की 25 सेक्टरों की राशि अपडेट करने की मांग
बैठक में पदाधिकारियों ने एन्हांसमेंट री कैलकुलेशन प्रक्रिया पूर्ण कर चुके लगभग 25 सेकटरों की नई राशि अपडेट करने की मांग की। कुलदीप वत्स ने कहा कि एचएसवीपी मुख्यालय की तरफ से राशि अपडेट की प्रक्रिया को 10 माह से जान-बूझकर अटकाया जा रहा है, जिसके कारण सेक्टरवासी खरीद-फरोख्त व अन्य जरूरी कार्यों पर गलत एन्हांसमेंट राशि भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed