फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Krishan Lal Panwar said in Sonipat that women cultural centers will opened in one thousand villages of state

Haryana: सोनीपत में कृष्ण लाल पंवार बोले, प्रदेश के एक हजार गांवों में खोले जाएंगे महिला सांस्कृतिक केंद्र

Sat, 02 Nov 2024 01:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Nov 2024 01:43 PM IST
सार

सोनीपत में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हमने प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के खाते में 2100 रुपये भेजने का वादा किया है, निश्चित तौर पर पैसा भेजने का काम करेंगे। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार कार्य कर रही है।

विज्ञापन
Krishan Lal Panwar said in Sonipat that women cultural centers will opened in one thousand villages of state
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पंचायत विभाग का रिव्यू कर तय किया है कि प्रथम चरण में प्रदेश के एक हजार गांवों में महिला सांस्कृतिक केंद्र खोलेंगे, जिसमें महिलाएं एक स्थान पर बैठकर भजन कीर्तन कर सकें। सरकार एक हजार गांवों में ई- पुस्तकालय खोलने जा रही है। जिसका युवाओं को फायदा मिलेगा। कृष्ण लाल पंवार शनिवार को गोहाना रोड बाईपास स्थित जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा के कार्यालय पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनी है। भाजपा ने अपने मैनिफेस्टों में जो वादे किए हैं, उन्हें सौ फीसदी पूरा करेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने कहा था कि 04 जून को रिजल्ट आएगा तो पूरे देश की महिलाओं के खातों में 8500 रुपये आने की खटाखट खटाखट की आवाज आएगी, आज तक तो आई नहीं।
विज्ञापन


आज पूरे देश में महिलाएं या तो कांग्रेस पार्टी के कार्यालयों या मकानों के सामने धरने पर बैठी हैं। विपक्ष अपने नेता तक नहीं चुन पा रहे है। चार दिशाओं में चार अलग-अलग नेता हैं। कांग्रेस पार्टी टूट चुकी है। जिस प्रकार गुजरात में 25 साल से लगातार भाजपा की सरकार रही है। प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार है, आगे तीन इंजन की सरकार बनेगी और 25 साल तक भाजपा की सरकार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हमने प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के खाते में 2100 रुपये भेजने का वादा किया है, निश्चित तौर पर पैसा भेजने का काम करेंगे। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार कार्य कर रही है। किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया है। पानीपत रिफाइनरी में रोजाना एक लाख लीटर एथनॉल तैयार किया जा रहा है, जिसमें किसानों की पराली खरीदी जा रही है।
भाजपा संगठनात्मक पार्टी है। पहले हमारे 18 करोड़ कार्यकर्ता थे, अब 4 से 30 नवंबर तक नया सदस्यता अभियान शुरू करने जा रहे है, जिसमें 50 लाख का लक्ष्य रख पूरा करने का काम करेंगे।




चुनाव में गोहाना की जलेबी की चर्चाओं पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसका श्रेय हम राहुल गांधी को देते हैं, जिन्होंने जलेबी की फैक्टरी लगवाई थी। दो घंटे वह फैक्टरी चली थी, सवा 10 बजे फैक्टरी बंद हो गई थी। कृष्ण लाल पंवार के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed