फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Knife attack on farmer for blaming the hanging, serious

फांस जलाने का उलाहना देने की रंजिश में किसान पर चाकू से हमला, गंभीर

Tue, 03 May 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Knife attack on farmer for blaming the hanging, serious
गन्नौर। गांव नया बांस में फांस जलाने का उलाहना देने की रंजिश में हमलावरों ने किसान के घर में घुस कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने बीच-बचाव करने आए किसान के भाई पर दरांती से हमला करने की कोशिश की। उनके बचकर भागने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल किसान के भाई ने मामले की शिकायत खुबडू झाल चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नया बांस निवासी प्रवीन ने पुलिस को बताया कि 1 मई को गांव के पास खेत में सुनील व उसके बेटे रौनक ने फांस में आग लगा दी थी। जिसका उलाहना उसके भाई जयदीप ने सुनील को दिया था। इस बात को लेकर सुनील व उसके बेटे रौनक ने उसके भाई जयदीप के साथ झगड़ा भी किया था, लेकिन बाद में ग्रामीणों ने उनका समझौता करा दिया था। इसके बावजूद सुनील, उसका बेटा रौनक, सीशन व उसका बेटा रात उनके घर में घुस आए और उसके भाई पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। जब उसने रौनक को पकड़ने की कोशिश की तो हमलावरों ने दरांती से हमला करने का प्रयास किया। उसने भागकर जान बचाई। बाद में वह उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। खुबडू झाल चौकी पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोट
फांस जलाने का उलाहना देने पर किसान के भाई पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया है। हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धीरज कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed