फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   KMP

एक माह में करें देवीलाल एक्सप्रेस-वे, नहीं तो हर पिलर कर देंगे हरा

Sat, 07 Nov 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला (राई) सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला (राई) सोनीपत Updated Sat, 07 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
KMP

कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) का नाम बदलकर वेस्टर्न पैरीफेरी किए जाने से नाराज इनेलो ने शुक्रवार को दिग्विजय चौटाला की अगुवाई में केएमपी की साइट पर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


इनेलो का कहना था कि पूर्व की अटल सरकार के समय में इनेलो की पहल पर यह हाईवे मंजूर किया गया था और इसके लिए चौधरी देवीलाल एक्सप्रेस-वे नाम तय हुआ था। इसी नाम का शिलापट्ट आज भी यहां लगा है।
विज्ञापन


इनेलो ने इस मसले पर केंद्र सरकार को चेताया है कि अगर एक माह में एक्सप्रेस-वे का नाम चौधरी देवीलाल के नाम पर नहीं रखा गया, तो यहां अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इनेलो ने यहां शिलापट्ट पर ही देवीलाल का चित्र लगा दिया है और एलान किया है कि इनेलो यहां पर देवीलाल का मंदिर निर्माण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सरकार मनमानी पर आई, तो इनेलो हर खंभे और पिलर पर हरे रंग से देवीलाल एक्सप्रेस-वे लिखने से नहीं चूकेगी। चौटाला ने पीएम के समारोह को लेकर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि प्रदेश सरकार के खर्च पर नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को तोहफा दिया है। अगर भाजपा की नियत साफ होती, तो वो पहले केएमपी का निर्माण कराते।

शुक्रवार को इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ता यहां केएमपी की साइट पर एकत्रित हुए। दिग्विजय ने पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल का चित्र रखकर उस पर माल्यार्पण किया। बाद में सांकेतिक तौर पर धरने पर बैठे।

दिग्विजय ने कहा कि पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला ने इसका ड्राफ्ट तैयार किया था और अटल बिहारी वाजयेपी की एनडीए सरकार ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इसके बाद एक दिसंबर 2004 को तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने देवीलाल एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत भाजपा ने इसका नाम वेस्टर्न पैरीफेरी कर दिया है।

केएमपी निर्माण में देरी की सीबीआई जांच हो
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि केएमपी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका था, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल में इसे रोक दिया गया। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, इंद्रजीत दहिया, अजीत आंतिल, जेपी रेवली, पं. अशोक जांटी, ओम प्रकाश रसोई, शमशेर असावरपुर व प्रदीप आंतिल भी मौजूद रहे।

केएमपी का चौटाला को श्रेय लेने का अधिकार नहीं
सोनीपत। केएमपी को लेकर इनेलो द्वारा हक जताने की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन का कहना है कि पत्थर लगाने से विकास नहीं होते। जैन ने कहा कि विकास रैली में पीएम मोदी ने सीएम मनोहर लाल खट्टर व पूरी कैबिनेट के आगे तकरीबन 14 हजार करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया था।

सरकार की एकजुटता और विकास पर आगे बढ़ने की नीति के चलते विपक्षी दलों के पेट में मरोड़ उठने लगी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की लोकप्रियता हजम नहीं होने के कारण अब विरोधी दल आमजन को विकास के रास्ते से हटाकर झूठी और बरगलाने वाली बातों में उलझाने की कोशिश कर रहे हैं।


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट किसी की बपौती नहीं है। विकास की योजनाएं केंद्र सरकार बनाती है और राज्य सरकार के साथ मिलकर प्रदेश सरकार इन्हें क्रियान्वित कराती है। जिस प्रोजेक्ट पर इनेलो अपना हक जता रही है, वह प्रोजेक्ट अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में शुरू कराया गया था। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का श्रेय लेने का चौटाला परिवार को कोई हक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed