{"_id":"689262be21d9e7511f0229e9","slug":"kisan-mahapanchayat-will-be-held-on-10th-in-israna-sonipat-news-c-197-1-snp1001-140353-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: इसराना में 10 को होगी किसान महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: इसराना में 10 को होगी किसान महापंचायत
Wed, 06 Aug 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो :15: सोनीपत किसान विश्राम में बैठक करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के पदाधि
सोनीपत। पानीपत के इसराना स्थित नई अनाज मंडी में 10 अगस्त को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को किसान विश्राम गृह में हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान बेदी दहिया और संचालन जिला महासचिव हंसबीर खरब ने किया।
किसान नेताओं ने कहा कि यह महापंचायत न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून की मांग को फिर से तेज करने के लिए है। सरकार इसे लेकर अब कोई पहल नहीं कर रही है। साथ ही भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते से खेती, डेयरी व पोल्ट्री सेक्टर को बाहर रखने की मांग की जाएगी।
वहीं, शंभू-खनौरी बॉर्डर आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों को रद्द कराने की मांग की जाएगी। महापंचायत में देशभर के किसान जुटेंगे। प्रमुख किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल मुख्य वक्ता होंगे।
विज्ञापन
बैठक में जिले की ग्रामस्तरीय कमेटियों को 10 अगस्त की महापंचायत के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक ने निर्णय लिया गया कि सोनीपत जिले से हजारों किसान शामिल होंगे।
किसान नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को केंद्र सरकार नहीं मानती तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में वीरेंद्र खोखर, इंद्रजीत राणा, विकास राणा, चुन्नी हलालपुर, रामनिवास निजामपुर, राजबीर दहिया आदि मौजूद रहे।